1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Exclusive: सौरव गांगुली ने कहा वर्ल्ड कप में धोनी को नंबर 4 पर करनी चाहिए बल्लेबाजी

Exclusive: सौरव गांगुली ने कहा वर्ल्ड कप में धोनी को नंबर 4 पर करनी चाहिए बल्लेबाजी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 18, 2019 08:41 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 09:13 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इंडिया टीवी एक्सपर्ट सौरव गांगुली को लगता है कि महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जाधव चौथे और पांचवे नंबर पर परफेक्ट हैं।

Exclusive: सौरव गांगुली ने...- India TV Hindi
Exclusive: सौरव गांगुली ने कहा वर्ल्ड कप में धोनी को नंबर 4 पर करनी चाहिए बल्लेबाजी Image Source : @ICC TWITTER

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और इंडिया टीवी एक्सपर्ट सौरव गांगुली को लगता है कि महेन्द्र सिंह धोनी और केदार जाधव मिडिल ऑर्डर में परफेक्ट हैं और भारत को आगामी न्यूजीलैंड दौरे और क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के लिए इस कॉम्बिनेशन के साथ जाना चाहिए।

साथ ही गांगुली ने ये भी कहा कि, ''सीरीज में धोनी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है उसे देखते हुए उन्हें काफी कॉन्फिडेंस मिला होगा और वो नंबर पोजीशन पर बेस्ट हैं। धोनी को लंबे समय बाद सीरीज में इस तरह से बल्लेबाजी करते देखा। 0-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने धोनी की बदौतल ही 2-1 से सीरीज अपने नाम की। एडिलेड में धीमी बल्लेबाजी के बाद धोनी पर सवाल उठे थे लेकिन मैंने कहा था कि उनकी ये पारी उनको कॉन्फिडेंस देगी।''

वहीं, बैटिंग ऑर्डर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि,''मुझे लगता है कि केदार जाधव नंबर 5 और धोनी नंबर 4 पर परफेक्ट हैं। नंबर 4 धोनी के लिए बिल्कुल सही पोजीशन है क्योंकि उन्हें इस नंबर पर सैटल होने और अपनी पारी आगे बढ़ाने का पूरा मौका मिलेगा।

''साथ ही इस मैच में केदार ने जिस तरह से बल्लेबाजी की वो काबिलेतारीफ है, केदार ने धोनी का बखूबी साथ निभाया। हालांकि इस सीरीज में केदार को ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। उन्होंने प्रैक्टिस मैच भी नहीं खेला था सिर्फ नेट्स में बल्लेबाजी की थी। लेकिन मैच में रन स्कोर करके उनको काफी कॉन्फिडेंस मिला होगा।''

उन्होंने कहा, ''जब टीम में सभी रन स्कोर करते हैं तो टीम का बैलेंस सही लगता है। धोनी, केदार, कार्तिक सभी के बल्ले से रन निकल रहे हैं इसलिए टीम कॉम्बिनेशन बहेतर नजर आ रहा है।''

विराट के बारे में इस 46 साल के पूर्व कप्तान ने कहा कि, ''अगर दूसरे वनडे में विराट शतक नहीं लगाते तो टीम इंडिया का जीतना मुश्किल हो जाता। विराट का योगदान टीम के लिए बेहद अहम है। विराट ने एक शतकीय पारी खेली इसके अलावा 1 अर्धशतक और 46 रन की पारी खेली।'' 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल