1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गांगुली का यह कहना कि आईपीएल होगा, अच्छी खबर : इरफान पठान

गांगुली का यह कहना कि आईपीएल होगा, अच्छी खबर : इरफान पठान

 Edited By: IANS
 Published : Jun 17, 2020 04:13 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 04:13 pm IST

इरफान ने कहा कि कई सारे लोग ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप के बारे में भी बात कर रहे हैं। मुझे इसके ऑस्ट्रेलिया में होने पर संदेह हैं।

Indian cricket team, Indian Premier League, ipl, ipl 2020, Irfan Pathan- India TV Hindi
Irfan pathan Image Source : GETTY IMAGES

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इस सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन होगा। पठान ने क्रिकेट कनेक्टेड कार्यक्रम में कहा, " मैंने कल ही बयान पढ़ा है, जिसमें वे आईपीएल के आयोजन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। हर कोई इसे लेकर उत्साहित है। कई सारे लोग ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी 20 विश्व कप के बारे में भी बात कर रहे हैं। मुझे इसके ऑस्ट्रेलिया में होने पर संदेह हैं।"

उन्होंने कहा, " ऑस्ट्रेलिया में ये लोग खासतौर पर नियमों का पालन करते हैं। यहां तक कि अगर यह सबसे छोटा नियम है, तो फिर ठीक है। वे प्रत्येक स्थिति का मुआयना करते हैं। कुछ मैचों का एक साथ आयोजन, क्वारंटाइन और यह सबकुछ बहुत मुश्किल लगता है।"

पठान ने कहा, "इस संदर्भ में, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की ओर से यह बयान आना कि आईपीएल का आयोजन होगा, ना केवल भारतीय क्रिकेटरों के लिए अच्छी खबर है बल्कि दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी अच्छी खबर है। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल