1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले ये भारतीय खिलाड़ी चांद पर भी कर सकता है बल्लेबाजी

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, बोले ये भारतीय खिलाड़ी चांद पर भी कर सकता है बल्लेबाजी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 07, 2019 09:35 pm IST,  Updated : Sep 07, 2019 09:35 pm IST

 भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हरभजन की बात पर अपना समर्थन देते हुए कहा है कि संजू सैमसन तो चांद पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

गौतम गंभीर- India TV Hindi
गौतम गंभीर Image Source : ANI

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ 48 गेंदों पर 91 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद संजू सैमसन काफी सुर्खियां बटौर रहे हैं। हरभजनस सिंह ने हाल ही में संजू के लिए एक ट्विट किया था जिसमें उन्होंने उन्हें टीम इंडिया में नंबर चार पर खिलाने की वकालत की थी। अब भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हरभजन की बात पर अपना समर्थन देते हुए कहा है कि संजू सैमसन तो चांद पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

गंभीर ने अपने ट्विट में लिखा 'हां हरभजन, मौजूदा फॉर्म और उनकी कौशल को देखते हुए साउथ का स्टार संजू सैमसन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भी बल्लेबाजी कर सकता है !!! काश अगर उनके पास विक्रम में जगह होती तो वह इस बल्लेबाज को वहां ले जाते। बहुत बढ़िया संजू दक्षिण अफ्रीका ए की के खिलाफ 48 गेंदों पर 91 रन बनाने के लिए।'

उल्लेखनीय है, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही और दो के स्कोर पर टीम ने प्रशांत चोपड़ा (2) के रूप में अपना पहला विकेट खोया।

इसके बाद, अनुभवी शिखर धवन और सैमसन के बीच में 135 रनों की बड़ी साझेदारी हुई। धवन 51 के निजी स्कोर पर आउट हुए। सैमसन भी ज्यादा देर तक नहीं टिके, मेजबान टीम ने उनका विकेट 160 के कुल योग पर खोया।

अंत में कप्तान श्रेयस अय्यर (36) ने शुभमन गिल (10 नाबाद) के साथ मिलकर इंडिया-ए की पारी को 200 के पार पहुंचाया।

मेहमान टीम के लिए बेउरान हैंड्रिक्स और जॉर्ज लिंडे ने दो-दो विकट चटकाए।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका-ए की शुरुआत भी खराब रही। मेहमान टीम ने 26 के कुल योग पर ही दो विकेट खो दिए। हालांकि, रीजा हैंड्रिक्स एक छोर पर टिके रहे। हैंड्रिक्स ने 59 रनों का योगदान दिया, उनके अलावा काइल वेरेन ने 44 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई और बल्लेबाज मेजबान टीम की गेंदबाजी के आगे टिक नहीं पाया।

इंडिया-ए की ओर से शार्दुल ठाकुर ने तीन, वॉशिंगटन सुंदर ने दो और अन्य चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल