1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को बताया सफेद गेंद क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, तो मिला ये जवाब

गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को बताया सफेद गेंद क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, तो मिला ये जवाब

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 01, 2020 06:40 pm IST,  Updated : May 01, 2020 07:35 pm IST

रोहित शर्मा ने ट्विट करते हुए लिखा "इस बारे में नहीं जानता गौती भाई लेकिन आपका काम पसंद आ रहा है।"

Gautam Gambhir told Rohit Sharma that white ball is the best player of cricket, then got this answer- India TV Hindi
Gautam Gambhir told Rohit Sharma that white ball is the best player of cricket, then got this answer Image Source : TWITTER/GETTY IMAGES

भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने हाल ही में रोहित शर्मा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट में सफेद गेंद का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताया था। अब रोहित शर्मा ने उनके इस ट्वीट का जवाब अपने ही अंदाज में दिया है। शर्मा ने कहा गौती भाई मैं इसके बारे में तो नहीं जानता लेकिन आपका काम पसंद आ रहा है।

रोहित शर्मा ने ट्विट करते हुए लिखा "इस बारे में नहीं जानता गौती भाई लेकिन आपका काम पसंद आ रहा है।"

क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर अब समाज सेवा करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर में काम करने वाले शख्स के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। 

ये भी पढ़ें - कोलिन ग्रेव्स अगस्त में त्याग देंगे ECB के चेयरमैन पद की कुर्सी

पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गंभीर ने दिल्ली सरकार को कोविड-19 की लड़ाई में मदद करने के लिए एक करोड़ रुपये की मदद दी है। इसके अलावा उन्होंने अपना दो साल का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में देने का फैसला किया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल