1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सचिन के सबसे बड़े फैन को एम एस धोनी ने दी सबसे बड़ी दावत, देखें तस्वीरें

सचिन के सबसे बड़े फैन को एम एस धोनी ने दी सबसे बड़ी दावत, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 02, 2018 01:57 pm IST,  Updated : Jun 02, 2018 01:57 pm IST

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम को अपने घर में लंच पर बुलाया था।

धोनी के परिवार के साथ...- India TV Hindi
धोनी के परिवार के साथ लंच करते सुधीर गौतम

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम को अपने घर में लंच पर बुलाया था। सुधीर ने खुद ट्विटर के जरिए क्रिकेट फैंस के साथ तस्वीरें शेयर की।

सुधीर
सुधीर

सुधीर ने धोनी के पूरे परिवार के लंच किया और साथ में सेल्फी भी ली। सुधीर ने ट्वीट किया, 'स्पेशल दिन कैप्टन कूल धोनी के साथ। फॉर्म हाउस में परिवार के साथ सुपर लंच। उन क्षणों को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। थैंक्यू धोनी और साक्षी। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद कप्तान आराम कर रहे हैं।'

सुधीर गौतम आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो सचिन के सबसे बड़े फैन हैं। सुधीर टीम इंडिया के हर मैच में सचिन को चीयर करते हुए नजर आते थे। सचिन के रिटायर होने के बाद वो अपने शरीर पर पेंट से मिस यू तेंदुलकर लिखकर स्टैंड्स में टीम इंडिया को चीयर करते हैं।

सुधीर
सुधीर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल