1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-इंग्लैंड के बीच बांकी तीन टी-20 मैचों के टिकट रिफंड पर जीसीए और BCCI ने लिया बड़ा फैसला

भारत-इंग्लैंड के बीच बांकी तीन टी-20 मैचों के टिकट रिफंड पर जीसीए और BCCI ने लिया बड़ा फैसला

 Edited By: IANS
 Published : Mar 17, 2021 01:37 pm IST,  Updated : Mar 17, 2021 02:10 pm IST

भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसमें पहले 50 फीसदी दर्शकों को शामिल होने की मंजूरी दी गई थी।

 भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसमें पह- India TV Hindi
Narendra Modi Stadium Image Source : TWITTER/BCCI

गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से चर्चा कर भारत और इंग्लैंड के बीच 16, 18 और 20 मार्च के टी20 मुकाबले के लिए टिकटों के वापसी की प्रक्रिया बुधवार से शुरु करने का फैसला किया है। भारत और इंग्लैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसमें पहले 50 फीसदी दर्शकों को शामिल होने की मंजूरी दी गई थी, लेकिन गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीसीए और बीसीसीआई ने तीन मुकाबले दर्शकों के बिना कराने का फैसला किया था। जीसीए और बीसीसीआई ने पूरा रिफंड देने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- Badminton: भारत के 4 सदस्य कोरोना संक्रमित, ऑल इंग्लैंड की शुरुआत में देरी

जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नथवानी ने बयान जारी कर कहा, "जीसीए ने 17 मार्च से टिकट वापसी की प्रक्रिया शुरु करने का फैसला किया है और इसे 22 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक किए गए टिकटों का रिफंड किया जाएगा।"

अगर टिकट ऑनलाइन बुक की गई है तो टिकट का फैस वेल्यू उनके अकाउंट में भेजा जाएगा,जिसके द्वारा उन्होंने बुकिंग की थी। इसकी प्रक्रिया 17 मार्च तीन बजे से 22 मार्च शाम चार बजे तक चलेगी।

यह भी पढ़ें- Watch : लाइव मैच में विराट कोहली ने लगाई शार्दुल ठाकुर को फटकार, वीडियो हुआ वायरल

जिन्होंने टिकटों को ऑफलाइन बुक किया था उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया 18 से 22 मार्च तक सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलेगी। ऑफलाइन टिकटों का रिफंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम के गेट नंबर एक पर बॉक्स ऑफिस में दिया जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल