1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिग्गज जर्मन फुटबाल स्टार थॉमस मुलर ने वर्ल्ड कप में किया भारतीय टीम क्रिकेट टीम का समर्थन, विराट के लिए कही ये बात

दिग्गज जर्मन फुटबाल स्टार थॉमस मुलर ने वर्ल्ड कप में किया भारतीय टीम क्रिकेट टीम का समर्थन, विराट के लिए कही ये बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 03, 2019 11:49 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 11:49 pm IST

बता दें कि इससे पहले इंग्लिश क्लब चेल्सी के स्टार डिफेंडर डेविड लुइस ने भी विश्व कप में भारतीय टीम का समर्थन करने की बात कही थी। 

दिग्गज जर्मन फुटबाल स्टार थॉमस मुलर ने वर्ल्ड कप में किया भारतीय टीम क्रिकेट टीम का समर्थन, विराट के- India TV Hindi
दिग्गज जर्मन फुटबाल स्टार थॉमस मुलर ने वर्ल्ड कप में किया भारतीय टीम क्रिकेट टीम का समर्थन, विराट के लिए कही ये बात Image Source : AP/TWITTER

लंदन। जर्मनी की विश्व कप विजेता फुटबॉल टीम के स्ट्राइकर थॉमस मुलर ने सोमवार को आईसीसी विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का समर्थन किया। भारतीय क्रिकेट टीम के इस अप्रत्याशित प्रशंसक ने दो बार के वनडे विश्व चैंपियन के प्रति अपनी दीवानगी भी बयां की। 

मुलेर ने एक तस्वीर ट्विटर पर डाली है जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी हुई है और उनके हाथ में बल्ला है। मुलेर ने इसमें लिखा है, ‘‘मैं विश्व कप 2019 में भाग ले रही सभी टीमों को शुभकामनाएं देता हैं। विशेषकर मैं भारतीय कप्तान के कप्तान विराट कोहली के लिये प्रार्थना करता हूं। वह जर्मन टीम का प्रशंसक है और पहले भी कई बार उसका समर्थन करता रहा है।’’ 

बता दें कि इससे पहले इंग्लिश क्लब चेल्सी के स्टार डिफेंडर डेविड लुइस ने भी विश्व कप में भारतीय टीम का समर्थन करने की बात कही थी। भारत विश्व कप में अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को साउथम्पटन में खेलेगा। 

(With Input From PTI)

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल