1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस तरह के मौके का फायदा उठाता रहूं तो विश्व कप टीम में मिल सकती है जगह: मैक्सवेल

इस तरह के मौके का फायदा उठाता रहूं तो विश्व कप टीम में मिल सकती है जगह: मैक्सवेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 25, 2019 03:53 pm IST,  Updated : Feb 25, 2019 03:53 pm IST

भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत दिलाने में मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी काफी अहम रही। 

इस तरह के मौके का फायदा उठाता रहूं तो विश्व कप टीम में मिल सकती है जगह: मैक्सवेल - India TV Hindi
इस तरह के मौके का फायदा उठाता रहूं तो विश्व कप टीम में मिल सकती है जगह: मैक्सवेल  Image Source : GETTY IMAGES

विशाखापत्तनम। ग्लेन मैक्सवेल अब भी सुनिश्चित नहीं हैं कि वह ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप जाने वाली टीम में जगह बना पायेंगे या नहीं लेकिन उनका मानना है कि भारत के खिलाफ पहले टी20 में खेली इस तरह की कई पारियां इसमें मददगार साबित हो सकती हैं। 

भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत दिलाने में मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी काफी अहम रही। उन्होंने 43 गेंद में 56 रन बनाये जिससे ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद में तीन विकेट की जीत हासिल की। लेकिन विश्व कप के लिये जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में उनके स्थान की गांरटी नहीं है। 

मैक्सवेल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे बिलकुल नहीं पता है कि मैं विश्व कप टीम में शामिल रहूंगा या नहीं और मैं किस नंबर पर बल्लेबाजी करूंगा इसलिये मुझे लगता है कि यह मौके पर निर्भर करता है। अगर मैं आज की तरह मौकों का फायदा उठाना जारी रख सकता हूं तो बेहतर होगा।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं इस तरह की पारियों को नाबाद रखता हूं और इस तरह ही निरंतर प्रदर्शन करता हूं तो मुझे लगता है कि मैं विश्व कप के लिये टीम में अपना नाम शामिल करवाने में सफल हो सकता हूं और साथ ही उम्मीद करता हूं कि मैं इस पूरे साल इसी तरह बल्लेबाजी करता रहूं। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल