1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैक्सवेल ने कहा, टेस्ट मैच में वापसी करके अच्छा लग रहा है

मैक्सवेल ने कहा, टेस्ट मैच में वापसी करके अच्छा लग रहा है

 Written By: IANS
 Published : Mar 17, 2017 07:59 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 07:59 pm IST

ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि उनकी कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी ने मेहमानों को भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

Glenn Maxwell | AP Photo- India TV Hindi
Glenn Maxwell | AP Photo

रांची: तकरीबन 3 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे ऑस्ट्रेलियाई हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल ने कहा है कि उनकी कप्तान स्टीवन स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी ने मेहमानों को भारत के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 451 रन बनाए हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑस्ट्रेलिया को इस स्कोर तक पहुंचाने में स्मिथ और मैक्सवेल के बीच हुई पांचवें विकेट के लिए 191 रनों की साझेदारी का अहम योगदान रहा। स्मिथ 178 रन बनाकर नाबाद लौटे तो मैक्सवेल ने 104 रनों का योगदान दिया। यह मैक्सवेल का पहला टेस्ट शतक भी है। दिन का खेल खत्म होने के बाद मैक्सवेल ने कहा, ‘टेस्ट टीम में वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है। स्मिथ के साथ हुई उस साझेदारी से हम मजबूत स्थिति में पहुंच गए हैं। उनका मेरा ऊपर भरोसा जताना और इस तरह की पारी खेलने शानदार रहा।’ अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज के विपरीत मैक्सवेल ने इस मैच में संयम और घैर्य के साथ शतकीय पारी को अंजाम दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं विकेट पर काफी सहज महसूस कर रहा था। मैं इसी चीज पर काम कर रहा था लेकिन हमें एक बार फिर अनुशासन के साथ खेलना होगा। हमें गेंद को रिवर्स स्विंग कराना होगा।’

ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के जवाब में भारत ने भी अच्छी शुरुआत की है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने 67 रन बनाए हैं जबकि मुरली विजय (नाबाद 42) और चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 10) क्रिज पर मौजूद हैं। मैक्सवेल का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया को स्टम्प्स तक भारत के एक-दो विकेट और लेने चाहिए थे। उन्होंने कहा, ‘हमें एक-दो विकेट और लेने चाहिए थे। पिच में आज अनियंत्रित उछाल था और गेंद थोड़ी घूम भी रही थी। उम्मीद है मैच के बढ़ने के साथ यह भी बढ़ता जाएगा।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल