1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत की बल्लेबाजी देखने के लिए टीवी से चिपक जाता है ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

ऋषभ पंत की बल्लेबाजी देखने के लिए टीवी से चिपक जाता है ये ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 20, 2018 05:38 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 05:48 pm IST

जब भी ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं तो वह टीवी सेट के सामने चिपक कर बैठ जाते हैं। मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें पंत का खेल देखने में काफी मजा आता है।

Rishabh pant- India TV Hindi
Rishabh pant Image Source : GETTY IMAGES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज में भले ही ऋषभ पंत अभी तक कुछ खास बल्लेबाजी का प्रदर्शन ना कर पाए हो, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक उनका फैन ऐसा है जो ऋषभ पंत को बल्लेबाजी करता देख टीवी से चिपक कर बैठ जाता है। जी हां, ये फैन और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल है।

मैक्सवेल ने हाल ही में पत्रकारों से बाचीतत करते हुए कहा कि जब भी ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं तो वह टीवी सेट के सामने चिपक कर बैठ जाते हैं। मैक्सवेल ने कहा कि उन्हें पंत का खेल देखने में काफी मजा आता है।

इंग्लैंड टूर पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पंत ने अपने टेस्ट सीरीज का आगाज छक्के के साथ किया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने आखिरी टेस्ट में अपना पहला शतक भी जड़ा था।

मैक्सवेल आईपीएल में दिल्ली की टीम से खेलते हैं। आईपीएल 2018 में पंत और मैक्सवेल एक साथ ही थे। मैक्सवेल ने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि वह आईपीएल में कई लाजवाब पारियां खेल चुके हैं। वो असाधारण खिलाड़ी हैं। वो सीधे बल्ले से बॉल के लिए रास्‍ता बना ही लेते हैं। वो अपने शरीर को अलग अलग पोजीशन में मोड़ कर शॉट लगा लेते हैं। उनकी नजर में पंत एक जिमनास्‍ट है।

ऑस्ट्रेलिया में खेले अभी तक दो टेस्ट मैचों में पंत ने कुल 119 रन बनाए है। उन्हें हर पारी में अच्छी शुरुआत तो मिली लेकिन वो बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकामयाब रहे। आशा करते हैं कि 26 दिसंबर से शुरु होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट में पंत अच्छे रन बनाएंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल