1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्लेन मैक्ग्रा ने गुजरात लायंस के इस क्रिकेटर की जमकर तारीफ की

ग्लेन मैक्ग्रा ने गुजरात लायंस के इस क्रिकेटर की जमकर तारीफ की

 Edited By: Vineet Kumar Singh
 Published : Jul 17, 2017 08:42 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 08:42 pm IST

दुनिया के सर्वकालिक महानतम गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा गुजरात लायंस के एक क्रिकेटर से खासे प्रभावित दिखे।

Basil Thampi | BCCI Photo- India TV Hindi
Basil Thampi | BCCI Photo

चेन्नई: दुनिया के सर्वकालिक महानतम गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर ग्लेन मैक्ग्रा गुजरात लायंस के एक क्रिकेटर से खासे प्रभावित दिखे। ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने सोमवार को चेन्नई में कहा कि भले ही भारत में तेज गेंदबाजी करना काफी कठिन हो, लेकिन हाल के दिनों में युवा प्रतिभाशाली गेंदबाज जैसे बासिल थम्पी को देखना अच्छा है।

उन्होंने चेन्नई में MRF पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बीच जुड़ाव की सिल्वर जुबली के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘भारतीय आक्रमण में अब काफी अच्छे गेंदबाज हैं और बासिल थम्पी जैसे खिलाड़ी और अन्य गेंदबाजों के आने से भविष्य में टीम की मदद ही होगी।’ मैक्ग्रा ने कहा कि यह खुशी की बात है कि पेस फाउंडेशन के 3 ट्रेनी खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत ए टीम में चुना गया है।

मैकग्रा ने इन 3 (थम्पी, अंकित राजपूत और अनीकेत चौधरी) में से थम्पी की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘वह काफी अच्छा है। इस साल IPL में उसके प्रदर्शन से उसे एमर्जिंग प्लेयर का पुरस्कार मिला। उसने अकादमी में काफी कुछ सीखा है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।