1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिवंगत नाना के सट्टे से डॉम सिबले का परिवार हुआ मालामाल

दिवंगत नाना के सट्टे से डॉम सिबले का परिवार हुआ मालामाल

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 07, 2020 06:39 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 06:39 pm IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज डॉम सिबले के नाना ने 11 साल पहले उनपर एक सट्टा लगाया था जिसकी वजह अब उनके परिवार को 28500 डॉलर का फायदा हुआ है।

Dominic Sibley, Grandfather, Bets Pay Off, England, South Africa, Cricket- India TV Hindi
Dominic Sibley Image Source : GETTY IMAGE

पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज डॉम सिबले जैसे ही नेशनल टीम के लिए मैदान पर पहली उतरे उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वह मालामाल हो गए हैं और परिवार को 21600 पौंड (28500 डॉलर) मिल चुका है। दरअसल पूरा माजरा यह है कि साल 2011 में सिबले के दिवंगत नाना कैनेथ मैकेंजी ने उन पर एक सट्टा लगाया था। 

इस सट्टे का करार यह था कि सिबले एक दिन इंग्लैंड के लिए जरूर खेलेंगे।

उन्होंने 2011 में अपने निधन से चार महीने पहले अपने किशोर नाती पर 150/1 और 66/1 की दर से दो सट्टे लगाए थे कि वह एक दिन अपने देश के लिए खेलेगा। मैकेंजी की यह पारखी नजर उस समय परिवार के लिए फायदेमंद साबित हुई जब 24 साल के सिबले पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। 

इस क्रिकेटर के परिवार को हालांकि तब तक इस फायदे की कोई जानकारी नहीं थी जब तक कि डॉम की मां और मैकेंजी की बेटी क्रिस्टीन सिबले साउथ पूर्व इंग्लैंड के सरे में ‘विलियम हिल बेटिंग’ की दुकान पर नहीं गईं। 

क्रिस्टीन ने द टाइम्स से कहा, ‘‘उन्हें डॉम की उपलब्धि पर बेहद गर्व होता, इसलिए उसे देखते हुए थोड़ा दुखद भी था लेकिन बेहद मुश्किल हालात में सट्टा जीतने की उन्हें खुशी भी होती।’’ 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज डॉम सिबले ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से पहला टेस्ट शतक जड़ा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।