1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ग्रैग चैपल ने धोनी को बताया पिछले 50 सालों में सबसे प्ररेणादायी कप्तान

ग्रैग चैपल ने धोनी को बताया पिछले 50 सालों में सबसे प्ररेणादायी कप्तान

 Edited By: IANS
 Published : Aug 27, 2020 06:00 pm IST,  Updated : Aug 27, 2020 06:00 pm IST

चैपल ने कहा कि धोनी प्रतिस्पर्धा करना पसंद करते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंन धोनी को काफी चुनौती दी और भारतीय खिलाड़ी ने उनका जमकर सामना किया। चैपल ने कहा कि उन्हें धोनी का ह्यूमर काफी पसंद आया।

MS Dhoni, Greg Chappell, Chappell, dhoni, Chappell Dhoni- India TV Hindi
MS Dhoni Image Source : TWITTER: @KLRAHUL11

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत के पूर्व कोच ग्रैग चैपल ने कहा है कि महेंद्र सिंह धोनी बीते 50 वर्षों में इंग्लैंड के मिशेल बियर्ले, ऑस्ट्रेलिया के इयान चैपल, मार्क टेलर, वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड के साथ सबसे प्ररेणादायी कप्तान हैं। चैपल ने आईएएनएस के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह बात कही।

चैपल धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर के शुरुआती दो सालों (2005-2007) के दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच रहे थे। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज ने उनकी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया और वह चैपल द्वारा देखे गए भारत के सबसे सफल कप्तान हैं।

यह भी पढ़ें- IPL 2020 : दिल्ली कैपिटल्स के लिए नई भूमिका में नजर आ सकते हैं अजिंक्य रहाणे

चैपल ने कहा कि धोनी प्रतिस्पर्धा करना पसंद करते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंन धोनी को काफी चुनौती दी और भारतीय खिलाड़ी ने उनका जमकर सामना किया। चैपल ने कहा कि उन्हें धोनी का ह्यूमर काफी पसंद आया।

धोनी इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी का हर खिताब अपने नाम किया। उन्हीं की कप्तानी में भारत ने 2007 में पहला टी-20 विश्व कप जीता और 28 साल बाद 2011 में भारत को अपनी कप्तानी में वनडे विश्व कप का खिताब दिलाया। 2013 में धोनी की कप्तानी में ही भारत ने चैम्पियंस ट्रॉफी जीती और टेस्ट में नंबर-1 टीम बनाया।

यह भी पढ़ें- IPL 2020 : केकेआर में पैट कमिंस के होने से खुश हैं कप्तान दिनेश कार्तिक, कही यह बड़ी बात

आईपीएल में भी धोनी की कप्तानी का रुतबा देखने को मिला है। उन्होंने तीन बार चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया। चेन्नई ने जब भी आईपीएल में कदम रखा वह हार बार प्लेऑफ में पहुंची।

धोनी ने 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

उन्होंने कहा, ''मेरा धोनी के साथ एक क्रिकेटर और एक इंसान के तौर पर अनुभव सकारात्मक रहा। उनके साथ काम करना काफी आसान है क्योंकि वह काफी खुले और बेबाक हैं। धोनी में फर्जी विनम्रता नहीं है। अगर उन्हें लगता है कि वह कुछ कर सकते हैं तो वह इस बात को आत्मविश्वास के साथ कहते हैं।''

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल