1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लिश गेंदबाज क्रिस वोक्स का बड़ा खुलासा, इस वजह से IPL से वापस लिया अपना नाम

इंग्लिश गेंदबाज क्रिस वोक्स का बड़ा खुलासा, इस वजह से IPL से वापस लिया अपना नाम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 14, 2021 11:22 am IST,  Updated : Sep 14, 2021 11:56 am IST

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का कहना है कि तीन बैक-टू-बैक टूर्नामेंट में खेलना बेहद मुश्किल होता, इसलिए उन्होंने IPL के ऊपर T20 विश्व कप और एशेज सीरीज को चुना।

इंग्लिश गेंदबाज क्रिस...- India TV Hindi
इंग्लिश गेंदबाज क्रिस वोक्स का बड़ा खुलासा, इस वजह से IPL से वापस लिया अपना नाम  Image Source : GETTY

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स का कहना है कि तीन बैक-टू-बैक टूर्नामेंट में खेलना बेहद मुश्किल होता, इसलिए उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के ऊपर T20 विश्व कप और एशेज सीरीज को चुना। IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले वोक्स ने हमवतन जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और डेविड मालन (पंजाब किंग्स) के साथ IPL से अपना नाम वापस ले लिया।

वोक्स ने द गार्जियन से कहा, "मुझे नहीं पता था कि विश्व कप टीम में मेरा सिलेक्शन होने वाला था, विशेष रूप से कुछ महीने पहले। आईपीएल को रिशेड्यूल किया गया है और हमारे समर के आखिर में कर दिया गया।"

उन्होंने कहा, "विश्व कप और एशेज के साथ, यह थोड़े समय में बहुत मुश्किल हो जाता। मैं आईपीएल का हिस्सा बनना पसंद करता लेकिन कुछ खोना पड़ता है। वोक्स ने कहा कि T20 विश्व कप IPL 2021 के समापन के बाद यूएई और ओमान में शुरू होने वाला है और एशेज सीरीज भी महत्व रखती है जो कि इंग्लैंड के 2019 समर सीजन से कम नहीं है।

वोक्स ने कहा, “एक विश्व कप और एक एशेज दौरा, यह लगभग उतनी ही बड़ा विंटर सीजन है जितना 2019 में हमारा समर सीजन था। यह शर्म की बात है कि कोविड की वजह से जो हो रहा है वह उतना सामान्य नहीं होगा जितना हर कोई चाहता है। लेकिन, क्रिकेट के नजरिए से, यह बहुत ही रोमांचक है।”

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल