लंदन: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स और आफ स्पिन आलराउंडर जफर अंसारी को 16 सदस्यीय टेस्ट टीम में शामिल किया है जिन्हें पदार्पण का मौका मिल सकता है।
इंग्लैंड की ओर से सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलने वाले हेल्स को एडम लिथ की जगह टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड की एशेज में 3-2 की जीत के दौरान लिथ ने पांचों मैच में खेलते हुए सिर्फ 12 . 77 की औसत से रन बनाए थे।
एलिस्टेयर कुक की अगुआई में इंग्लैंड 30 सितंबर को यूएई पहुंचेगा जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट, चार वनडे और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी।
इस दौरे पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पाल कोलिंगवुड भी टीम प्रबंधन से जुड़ेंगे। ये दोनों सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।