1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हनुमा विहारी ने दिवंगत पिता को समर्पित किया अपना पहला टेस्ट शतक

हनुमा विहारी ने दिवंगत पिता को समर्पित किया अपना पहला टेस्ट शतक

 Reported By: IANS
 Published : Sep 01, 2019 05:28 pm IST,  Updated : Sep 01, 2019 05:28 pm IST

विहारी ने कहा, "आज बहुत ही भावुक दिन है ओर मुझे उम्मीद है कि वह जहां भी होंगे उन्हें मुझ पर गर्व होगा।"  

हनुमा विहारी ने दिवंगत पिता को समर्पित किया अपना पहला टेस्ट शतक- India TV Hindi
हनुमा विहारी ने दिवंगत पिता को समर्पित किया अपना पहला टेस्ट शतक Image Source : BCCI

किंग्स्टन। वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले हनुमा विहारी ने टेस्ट करियर का पहला शतक अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया। विहारी ने मैच में 111 रन बनाए और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा के साथ 112 रनों की साझेदारी भी की। भारत ने पहली पारी में 416 रनों का विशाल स्को खड़ा किया। 

दिन समाप्त होने के बाद विहारी ने कहा, "जब मैं 12 साल का था तभी मेरे पिता का देहांत हो गया थ और तब से मैंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का निर्णय लिया। मैं अपना पहला शतक उन्हें समर्पित करना चाहता हूं।"

विहारी ने कहा, "आज बहुत ही भावुक दिन है ओर मुझे उम्मीद है कि वह जहां भी होंगे उन्हें मुझ पर गर्व होगा।"

उन्होंने माना कि वह पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद ठीक से नींद नहीं ले पाए थे। विहारी ने कहा, "मैं कल 42 रन पर बल्लेबाजी कर रहा था, तो मुझे रात में बहुत अच्छी नींद नहीं आई। मैं एक बड़ा स्कोर बनाना चाह रहा था और मुझे खुशी है कि मैंने उस 100 के आकड़े को पार कर लिया। मैं उन परिस्थितियों में शतक जड़कर बहुत खुश हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल