1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Happy BirthDay Gautam Gambhir: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप हीरो को क्रिकेट दिग्गजों ने ऐसे दी बधाई

Happy BirthDay Gautam Gambhir: टीम इंडिया के वर्ल्ड कप हीरो को क्रिकेट दिग्गजों ने ऐसे दी बधाई

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 14, 2018 03:30 pm IST,  Updated : Oct 14, 2018 03:31 pm IST

टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर भले ही टीम में न हों लेकिन उनके आंकड़े हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहेंगे।

गौतम गंभीर- India TV Hindi
गौतम गंभीर Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे गौतम गंभीर भले ही टीम में न हों लेकिन उनके आंकड़े हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहेंगे। भारत के लिए 10324 इंटरनेशनल रन बना चुके गौतम गंभीर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया के डैशिंग प्लेयर गौतम गंभीर 37 साल के हो गए हैं। भारत के इस चहीते बल्लेबाज को टीम इंडिया के खिलाड़ी समेत उनके फैंस जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं। विरोधी खिलाड़ी की हर गलत हरकत का उसी की भाषा में जवाब देने वाले गंभीर अब टीम इंडिया में दोबारा खेलना का मौका तलाश रहे हैं। लेकिन इससे पहले उन्होंने भारतीय टीम को कई गर्व करने वाले मौके दिए हैं। चाहें वो 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में 75 रनों की पारी हो या 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल में 97 रनों की पारी हो.. गंभीर ने हर मौके पर टीम इंडिया को संकट से उबारा है। 

2003 में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत करने वाले गौतम गंभीर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 242 मैच खेले और 10324 रन बनाए। आपको बता दें कि गौतम गंभीर भारत के लिए 10 हजार से अधिक इंटरनेशनल रन बनाने वाले 12वें बल्लेबाज हैं।

जानिए गंभीर के जन्मदिन पर किसने दी बधाई। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल