1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोच रमाकांत आचरेकर को याद कर भावुक हुए सचिन, ऐसे दी श्रद्धांजलि

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोच रमाकांत आचरेकर को याद कर भावुक हुए सचिन, ऐसे दी श्रद्धांजलि

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 16, 2019 03:31 pm IST,  Updated : Jul 16, 2019 03:31 pm IST

भारत रत्न और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तथा उनके दोस्त विनोद कांबली को क्रिकेट का गुर सिखाने वाले अनुभवी कोच रमाकांत आचरेकर का निधन इसी साल जनवरी में हुआ था। आचरेकर 87 वर्ष के थे। 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोच रमाकांत आचरेकर को याद कर भावुक हुए सचिन, ऐसे दी श्रद्धांजलि- India TV Hindi
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कोच रमाकांत आचरेकर को याद कर भावुक हुए सचिन, ऐसे दी श्रद्धांजलि Image Source : SACHIN TWITTER

देशभर में आज गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। लोग तरह-तरह से अपने गुरुओं को याद कर रहे हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अपने बचपन के कोच रमाकांत आचरेकर को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर याद कर श्रद्धांजलि दी है। भारत रत्न और दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर तथा उनके दोस्त विनोद कांबली को क्रिकेट का गुर सिखाने वाले अनुभवी कोच रमाकांत आचरेकर का निधन इसी साल जनवरी में हुआ था। आचरेकर 87 वर्ष के थे। 

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सचिन ने अपने कोच के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें धन्यवाद बोला। सचिन ने लिखा- "गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः.गुरुः साक्षात् परब्रम्ह तस्मै श्री गुरवे नमः।" अपने ट्वीट में सचिन ने आगे लिखा- "गुरु वो होता है जो शिष्य में अज्ञानता के अंधकार को दूर करता है। वो गुरु बनने के लिए, मुझे राह दिखाने के लिए और मुझे वो बनाने के लिए जो मैं आज हूं... शुक्रिया आचरेकर सर।"

बता दें कि आचरेकर को 1990 में द्रोणाचार्य अवार्ड और 2010 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वर्ष 1932 में पैदा हुए आचरेकर ने 11 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। हालांकि खुद क्रिकेट में भले ही बड़ा नाम न बन पाए हों लेकिन आचरेकर ने क्रिकेट की दुनिया को वो नायाब हीरा दिया जिसे लोग सचिन के नाम से जानते हैं। सचिन पिछले साल गुरु पूर्णिमा के दिन आचरेकर से मिलने उनके घर गए थे जहां उन्होंने उनसे आशीर्वाद लिया था। सचिन हमेशा ही अपने कोच का हाल चाल पूछने उनके घर जाते रहते थे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल