1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नस्लीय टिप्पणी पर हरभजन सिंह ने की आलोचना कहा, ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने पहली बार नहीं किया है ऐसा

नस्लीय टिप्पणी पर हरभजन सिंह ने की आलोचना कहा, ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने पहली बार नहीं किया है ऐसा

 Edited By: IANS
 Published : Jan 10, 2021 01:58 pm IST,  Updated : Jan 10, 2021 01:58 pm IST

मैच के चौथे दिन भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शिकायत की जिसके बाद मैच रोका गया। अंपायरों और सुरक्षा अधिकारियों ने मिलकर फैसला लिया और दर्शक दीर्घा में बैठे छह लोगों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

Harbhajan Singh, racial comment, Australian audience, India vs Australia, cricket, sports- India TV Hindi
Harbhajan Singh Image Source : GETTY

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर की गई नस्लीय टिप्पणी की आलोचना की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने नस्लीय टिप्पणी की थी। हरभजन ने कहा कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए उनके धर्म और रंग को लेकर काफी चीजें सुनी हैं।

हरभजन ने ट्वीट किया, "मैंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए अपने बारे में, अपने धर्म, अपने रंग और कई चीजों को लेकर काफी चीजें सुनी हैं। यह पहली बार नहीं है कि दर्शकों ने इस तरह की वाहियात हरकत की हो। आप कैसे उन्हें रोकेंगे?"

यह भी पढ़ें- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम से मांगी माफी, नस्लीय टिप्पणी करने वाले दर्शकों पर की जाएगी यह कार्रवाई

भारतीय टीम ने रविवार को एक बार फिर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

मैच के चौथे दिन भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शिकायत की जिसके बाद मैच रोका गया। अंपायरों और सुरक्षा अधिकारियों ने मिलकर फैसला लिया और दर्शक दीर्घा में बैठे छह लोगों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

यह भी पढ़ें- दीपक हुड्डा ने कृणाल पंड्या पर लगाए गंभीर आरोप, नाराज होकर मुश्ताक अली ट्रॉफी के बीच में ही छोड़ा टीम

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस. लक्ष्मण ने भी इसकी आलोचना करते हुए ट्वीट किया, "एससीजी में जो हुआ वो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। यह फालतू चीज बर्दाश्त नहीं। मैदान पर खिलाड़ी को गाली देने का मतलब आज तक समझ नहीं आया। अगर आप यहां मैच देखने नहीं आए हैं और सम्मानजनक व्यवहार नहीं कर सकते तो कृपया माहौल खराब करने नहीं आइए।"

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि इस संबंध में भारत से माफी मांग ली है और कहा है कि वह आईसीसी की जांच का इंतजार कर रहे हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल