1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जोंटी रोड्स ने गंगा में लगाई डुबकी, हरभजन सिंह ने ऐसे ली चुटकी

जोंटी रोड्स ने गंगा में लगाई डुबकी, हरभजन सिंह ने ऐसे ली चुटकी

 Reported By: IANS
 Published : Mar 04, 2020 08:54 pm IST,  Updated : Mar 04, 2020 08:54 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने भारत को उनसे अधिक देखा है। 

जोंटी रोड्स ने गंगा...- India TV Hindi
जोंटी रोड्स ने गंगा में लगाई डुबकी, हरभजन सिंह ने ऐसे ली चुटकी Image Source : TWITTER/JONTY RHODES

मुंबई| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने भारत को उनसे अधिक देखा है। हरभजन ने रोड्स से कहा कि अगली बार वह उन्हें भी साथ लेकर जाएं। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर में शुमार रोड्स इस समय अपने परिवार के साथ भारत में अपनी छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने ऋषिकेश में गंगा स्नान किया।

रोड्स ने पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाने वाली तस्वीर बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की। रोड्स ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "पवित्र गंगा के ठंडे पानी में डुबगी लगाने के भौतिक और आध्यात्मिक दोनों लाभ हैं।"

हरभजन ने उनकी इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, "मेरे दोस्त, आपने मुझसे ज्यादा भारत देखा है। आपको गंगा में डुबकी लगाते देखना अच्छा लगता है। अगली बार मुझे भी साथ लेकर चलिएगा।" रोड्स और हरभजन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए एकसाथ काम कर चुके हैं। रोड्स मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके हैं और हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल