1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जब शोएब ने किया चैलेंज और हरभजन ने मार दिया छक्का-

जब शोएब ने किया चैलेंज और हरभजन ने मार दिया छक्का-

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 03, 2016 07:31 pm IST,  Updated : Jul 03, 2016 07:48 pm IST

इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में कई सवालों के जवाब देते हुए क्रिकेट खिलाड़ी हजरभजन सिंह एक रोचक खुलासा किया।

harbhajan singh- India TV Hindi
harbhajan singh

नई दिल्‍ली: इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में कई सवालों के जवाब देते हुए क्रिकेट खिलाड़ी हजरभजन सिंह एक रोचक खुलासा करते हुए अपने और शेएब अख्‍तर के बीच की हुई बातचीत का खुलासा किया कि आखिर कैसे शोएब अख्‍तर ने उनको चैलेंज किया और उन्‍होंने शोएब की गेंद पर कैसे जोरदार छकका मार दिया। आज हरभजन सिंह अपना जन्‍म दिन मान रहे हैं ।

हरभजन सिंह की जुबानी जानिए उनकी यह क्रिकेट से जुड़ी खास कहानी

हरभजन ने माना कि मैदान पर पाकिस्तानी खिलाडियों के साथ उनकी तू-तू मैं-मैं होती थी। "शोएब अख्तर ने मुझे बहुत गालियां दी, वो एक ऐसा बंदा था जो हमारे साथ घुलमिल के रहता था, उठता बैठता, खाता भी, पीना तो नहीं, वे शायद हमसे ज्यादा ही नजदीक हो गए तो उसने ग्रान्टेड ही ले ली और कहा भज्जी छक्का मार के दिखा। पहले मैंने छक्का मारा, उससे वो इतना शॉक्ड हो गया कि इसने कैसे मार दिया छक्का। उसने दो बाउंसर्स मारे, निकल गए तो वो बोलने लग गया कुछ, फिर मैने भी जवाब दिया उसको। जैसे-जैसे उसने गालियां दी, मैंने भी देना शुरु कर दिया, लेकिन गेम के बाद शाम को हम इकट्ठा बैठे, वो ऐसी चीजें थी जो हमें पब्लिकली नहीं कहनी चाहिए थी, उसे आज मैं बता भी नहीं सकता हूं, उस चीज को लेके मैं थोड़ा शर्मिंदा भी हूं कि एक दूसरे के अच्छे दोस्त हेने के बावजूद पब्लिकली ऐसे किया।"

यह भी पढ़ें: जब हरभजन ने ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी से पूछ लिया Are you pregnant ?

भज्जी का टोटका: अंडरवियर को शगुन मानकर लिए 32 विकेट

जब शोएब अख्तर ने की हरभजन और युवराज की पिटाई
हरभजन ने बताया कि कैसे शोएब ने एक बार कमरे में उसकी और युवराज सिंह की पिटाई की। उन्होंने कहा, " हां, उसने (शोएब) कहा था कि मैं कमरे में घुसके मारूंगा, मैने कहा, अच्छा देख लेते हैं कौन किसको मारेगा, और मैं डर गया था सच्ची, सांडा बहुत तगडा है वो, उसने एक बार मुझे और युवी को पटक-पटक के कमरे में बहुत मारा था क्योंकि वो तगडा था, पकड में नहीं आता था, वो 3 लोगों  की पकड में न आए। पर ये है कि हमारा दोस्त है। ग्राउंड में ये सब थोडी बहुत चलती है, हम अपनी-अपनी कंट्री के लिए खेलते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल