1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए कितने तैयार? बीसीसीआई ने दिया अपडेट

हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए कितने तैयार? बीसीसीआई ने दिया अपडेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 28, 2021 04:24 pm IST,  Updated : Oct 28, 2021 04:24 pm IST

भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उनका स्कैन किया गया था।

Hardik Pandya is ready to play against New Zealand? Update given by BCCI- India TV Hindi
Hardik Pandya is ready to play against New Zealand? Update given by BCCI Image Source : TWITTER/@BCCI

बीसीसीआई ने गुरुवार को हरफनमौला हार्दिक पांड्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर संकेत दिए हैं कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के लिए फिट हैं। बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान पांड्या के कंधे में चोट आई थी जिस वजह से वह दूसरी पारी में फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे। उनकी जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की। पंड्या की चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है लेकिन उन्हें एहतियातन स्कैन के लिये भेजा गया था।

T20 World Cup: मार्टिन गप्टिल भारत के खिलाफ मुकाबला खेलेंगे?

अब बीसीसीआई ने हार्दिक की कुछ तस्वीरें साझा कर संकेत दे दिए हैं कि हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं।

बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा 'लोडिंग'

AFG vs PAK: पाकिस्तानी आक्रमण के सामने होगी अफगानिस्तान के बल्लेबाजों की परीक्षा

बता दें, पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान के लिए यह एतिहासिक जीत थी क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत को पहली बार मात दी थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल