1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पंड्या को लगा झटका, वर्ल्ड XI टीम से हुए बाहर, मोहम्मद शमी लेंगे उनकी जगह

हार्दिक पंड्या को लगा झटका, वर्ल्ड XI टीम से हुए बाहर, मोहम्मद शमी लेंगे उनकी जगह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 29, 2018 11:51 am IST,  Updated : May 29, 2018 11:51 am IST

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या गुरुवार को लॉर्ड्स में वेस्ट इंडीज़ और वर्ल्ड XI के बीच होने वाले टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह टीम में मोहम्मद शमी और इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद को टीम में जगह मिली है. 

Hardik-Pandya- India TV Hindi
Hardik-Pandya

नयी दिल्ली: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या गुरुवार को लॉर्ड्स में वेस्ट इंडीज़ और वर्ल्ड XI के बीच होने वाले टी-20 मैच में नहीं खेलेंगे. ख़बरों के मुताबिक पंड्या को वायरल बुख़ार है. उनकी जगह टीम में मोहम्मद शमी और इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल रशीद को टीम में जगह मिली है. 

पंड्या और शमी हाल ही में संपन्न हुई IPL में खेल रहे थे हालंकि फ़ास्ट बॉलर शमी ने दिल्ली के लिए सिर्फ़ चार मैच खेले थे. आदिल राशिद के टीम में शामिल करने के साथ ही टीम में लेग स्पिनरों की संख्या चार हो गई है. राशिद के अलावा टीम में अफ़ग़ानिस्तान के राशिद ख़ान और पाकिस्तान के शाहिद आफ़रीदी भी हैं. इस टीम की कमान इंग्लैंड के मॉर्गन संभालेंगे. टीम में नेपाल के स्पिनर संदीप लमीछाने को शाकिब अल हसन की जगह रखा गया है. 

इस मैच से होने वाली आय वेस्ट इंडीज़ के पांच स्टेडियम की मरम्मत में ख़र्च की जाएगी जो पिछले साल तूफ़ान से क्षतिग्रस्त हो गए थे. 

ICC वर्ल्ड XI: इयॉन मॉर्गन (कप्तान), शाहिद आफ़रीदी, तमीम इक़बाल, दिनेश कार्तिक, राशिद ख़ान, संदीप लामीछाने मिशल मैक्लेनाघन, शोएब मलिक, थिसारा पेरेरा, ल्यूक रोंची, आदिल राशिद, मोहम्मद शमी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल