1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल का प्री वेडिंग फोटोशूट, 27 दिसंबर को रचाएंगे शादी

हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल का प्री वेडिंग फोटोशूट, 27 दिसंबर को रचाएंगे शादी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 26, 2017 06:42 pm IST,  Updated : Dec 26, 2017 07:21 pm IST

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी क्रुणाल 27 दिसंबर को पंखुड़ी शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

क्रुणाल और पंखुड़ी - India TV Hindi
क्रुणाल और पंखुड़ी

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। 

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी क्रुणाल 27 दिसंबर को पंखुड़ी शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

शादी से पहले क्रुणाल और पंखुड़ी ने प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है। प्री वेडिंग शूट की तस्वीरों को क्रुणाल, पंखुड़ी और हार्दिक तीनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

क्रुणाल पांड्या और पंखुडी पिछले लगभब डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 

क्रुणाल और पंखुड़ी के प्री-वेडिंग फोटोशूट की थीम क्रिकेट है।

क्रुणाल और पंखुडी की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई थी, दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया।

इस साल मुंबई इंडियंस की आईपीएल जीत के बाद क्रुणाल ने पंखुड़ी को शादी के लिए प्रपोज भी किया था। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल