भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आज अपनी परफॉर्मेंस के दम पर छाए हुए हैं। अपने दमदार प्रदर्शन से उन्होंने कई मौकों पर टीम को अकेले ही जीत दिलाई है। इसी वजह से उनकी तुलना भारत के दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव से भी की जाती है।
आज पांड्या जिस मुकाम पर हैं वहां तक आने के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एक समय ऐसा था जब उनके पास खाने के लिए पैसे नहीं होते थे और वो सिर्फ मैगी खाकर गुजारा करते थे।
लेकिन अपने मेहनत और लगन से आज वो टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी बन गए हैं और इसी वजह से उनपर धन की भी वर्षा होने लगी है।
वैसे तो पांड्या मैदान पर अपनी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के साथ-साथ मैदान के बाहर अपनी आउटफिट की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन इन दिनों वो अपने खेल और आउटफिट की वजह से नहीं बल्कि अपने जूतों की वजह से सुर्खियां बटौर रहे हैं।
चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर चल रहे हार्दिक पांड्या को हाल ही में मुंबई के पाश इलाके ब्रांद्रा वेस्ट के बास्टियन रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। इस दौरान पांड्या काफी स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। यहां हार्दिक पांड्या ने अपनी आउट फिट से नहीं बल्कि अपनी जूते से सबका ध्यान अपनी और आकर्षित किया।
पांड्या ने उस दौरान विदेशी ब्रॉंड वर्साचे के सफेद रंग के जूते (स्नीकर्स) पहने हुए थे जिसकी कीमत 85 हजार रुपए बताई जा रही है। जी हां, सही पढ़ा 85 हजार। यह जूते दिखने में तो बेहद सधारण हैं, लेकिन इसपर लगा मेदुसा हेड (वर्साचे का लोगो) इसे खास बनाता है।
इन महंगे जूतों के अलावा पांड्या ने मस्टर्ड और काले रंग का जंपर भी पहना हुआ था जो वर्साचे ब्रांड का ही था।