1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नताशा स्टैनकोविच के लिए हार्दिक पंड्या बने सेफ, बनाया यह खास डिस

नताशा स्टैनकोविच के लिए हार्दिक पंड्या बने सेफ, बनाया यह खास डिस

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 22, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Jun 22, 2020 08:43 pm IST

एक बार फिर हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविच के लिए खाना बना रहे हैं।

Hardik Pandya, Natasa Stankovic, instagram- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : INSTAGRAM/HARDIKPANDYA93

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिन अपने निजी जीवन के कारणों से काफी सुर्खियों में हैं। पिछले महीने ही हार्दिक ने सोशल मीडिया पर पिता बनने की जानकारी दी थी जिसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा होने लगी थी।

एक बार फिर हार्दिक पंड्या ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी पत्नी नताशा स्टैनकोविच के लिए खाना बना रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने अपनी फोटो के साथ लिखा, ''हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहिए। आज सेफ की ड्यूटी, चीज बटर मसाला।''

https://www.instagram.com/p/CBu5i9zF_Jp/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या बैक इंजरी के कारण भारतीय टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। हार्दिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ मार्च में खेली जाने वाली टी20 सीरीज में वापसी करने जा रहे थे। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में बारिश के कारण धुल गया, वहीं बाकी दो मैचों को कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था।

उस सीरीज से पहले हार्दिक ने डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में रिलायंस 1 की टीम से खेलते धमाल मचाया था। हार्दिक ने उस दौरान 39 गेंदों पर 105 रनों की तूफानी पारी खेली। 

इस पारी में उन्होंने सीएजी के खिलाफ 10 छक्के और 7 चौके लगाए और इसके अलावा हार्दिक ने एक ओवर में 26 रन भी बटोरे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल