1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019 : पंड्या के हेलीकॉप्टर शॉट पर धोनी हुए खुश, हार्दिक को दी थी बधाई

IPL 2019 : पंड्या के हेलीकॉप्टर शॉट पर धोनी हुए खुश, हार्दिक को दी थी बधाई

 Reported By: IANS
 Published : Apr 19, 2019 03:18 pm IST,  Updated : Apr 19, 2019 03:18 pm IST

हार्दिक इन दिनों शानदार फार्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। गुरुवार को 25 साल के हार्दिक ने 15 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली।

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या, मुंबई इंडियंस  Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली। विश्व कप के लिए चुने जा चुके मुम्बई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का कहना है कि हेलीकॉप्टर शॉट के जनक महेंद्र सिंह धोनी को उनका हेलीकॉप्टर शॉट काफी पसंद आया है।

हार्दिक इन दिनों शानदार फार्म में हैं और लगातार रन बना रहे हैं। गुरुवार को 25 साल के हार्दिक ने 15 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। इस पारी में हार्दिक ने तीन छक्के लगाए और इनमें से एक छक्का हेलीकॉप्टर शॉट पर लगाया गया। इससे पहले हार्दिक ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी यह शॉट खेला था। यह धोनी का सिंग्नेचर शॉट है।

इस मैच में मुम्बई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 40 रनों से हराया। मैच के बाद हार्दिक ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं हेलीकॉप्टर शॉट लगा पाऊंगा। मैं नेट्स पर इसका अभ्यास करता था। मैच के बाद मैं धोनी के कमरे में गया और उनसे पूछा कि क्या उन्हें मेरा हेलीकॉप्टर शॉट पसंद आया तो उन्होंने कहा कि वह अच्छा था।"

हार्दिक को विश्व कप के लिए चुन लिया गया है। जिसका का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड में होना है। हार्दिक पहली बार विश्व कप में खेलेंगे। जिससे उनकी फॉर्म में चल रही बल्लेबाजी से वो भारत के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल