1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'कॉफी' विवाद के बाद सबको लगा कि मेरा करियर खत्म: हार्दिक पांड्या

'कॉफी' विवाद के बाद सबको लगा कि मेरा करियर खत्म: हार्दिक पांड्या

 Reported By: IANS
 Published : Oct 18, 2021 05:39 pm IST,  Updated : Oct 18, 2021 05:39 pm IST

हार्दिक ने कहा, "जब मैंने सुना कि मुझे निलंबित किया गया है तो कई क्रिकेटर जो मुझे निजी तौर पर जानते हैं, वे मेरे पास आए और इन्होंने मुझसे बात की। इन्हें लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया।"

hardik pandya says after coffee controversy everybody...- India TV Hindi
hardik pandya says after coffee controversy everybody though his career is finished Image Source : GETTY

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 2019 में टीवी शो 'कॉफी विद करन' में शामिल होने के बाद कठिन समय देखना पड़ा था। उन्होंने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि उस वक्त लोगों को लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया।

हार्दिक ने शो में विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और इससे जनता की नाकारात्मक राय मिली थी, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हार्दिक और लोकेश राहुल को निलंबित किया था।

ईएसपीएनक्रिकइंफो को दिए साक्षात्कार में ऑलराउंडर ने निलंबन पर खुलकर बात की।

T20 World cup, IND vs ENG Live Streaming : देखें भारत बनाम इंग्लैंड का वार्म अप मैच Online On Hotstar

हार्दिक ने कहा, "जब मैंने सुना कि मुझे निलंबित किया गया है तो कई क्रिकेटर जो मुझे निजी तौर पर जानते हैं, वे मेरे पास आए और इन्होंने मुझसे बात की। इन्हें लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया। मैंने सुना कि कई लोग कह रहे हैं हार्दिक का काम हो गया और मैं इन सब से नहीं बच पाऊंगा क्योंकि मैं उस वक्त भारतीय क्रिकेट का खराब लड़का था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल