1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या में आया अहंकार तो फैन्स ने लगाई गंदी लताड़, जानें क्या है माजरा

हार्दिक पांड्या में आया अहंकार तो फैन्स ने लगाई गंदी लताड़, जानें क्या है माजरा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 08, 2019 04:27 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 04:27 pm IST

वीडियो को शेयर करते हुए पांड्या ने लिखा 'हेप्पी बर्थडे जैक... आशा करता हूं कि तुम भी ग्राउंड के बाहर मार सको जिस तरह मैं यहां कर रहा हूं'

हार्दिक पांड्या- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या Image Source : GETTY

कल भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान का 41वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर उन्हें कई दिग्गज खिलाड़ियों ने बधाई दी, लेकिन जब बारी हार्दिक पांड्या  की आई तो वो ट्रोल हो गए। दरअसल, हार्दिक पांड्या ने जहीर को कुछ इस अंदाज में जन्मदिवस की बधाई दी की फैन्स को उनके अंदर अहंकार नजर आया और फैन्स ने उन्हें जमकर लताड़ लगा दी।

दरअलस, पांड्या ने ट्विटर पर जहीर खान को बधाई देते हुए अपनी एक वीडियो शेयर की जिसमें वे ग्राउंड के बाहर छक्का लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस वीडियो को शेयर करते हुए पांड्या ने लिखा 'हेप्पी बर्थडे जैक... आशा करता हूं कि तुम भी ग्राउंड के बाहर मार सको जिस तरह मैं यहां कर रहा हूं'

पांड्या के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। कई लोगों ने लिखा कि तुम्हारे मे अहंकार आ गया है तो कुछ ने लिखा कि पीठ की सर्जरी के साथ दिमाग भी ठीक करके वापस आना, देखें ट्वीट-

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल