1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाना होगा: हरमनप्रीत कौर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाना होगा: हरमनप्रीत कौर

 Reported By: IANS
 Published : Nov 16, 2018 01:30 pm IST,  Updated : Nov 16, 2018 01:30 pm IST

सेमीफाइनल में जगह पक्की होने के बाद औपचारिकता के मैच में ऑस्ट्रेलिया से खेलेगी भारतीय टीम।

भारतीय महिला क्रिकेट...- India TV Hindi
भारतीय महिला क्रिकेट टीम Image Source : BCCI

गयाना: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि आईसीसी महिला टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को आक्रामक खेल दिखाना होगा। भारतीय टीम ने गुरुवार देर रात खेले गए महिला टी-20 विश्व कप के ग्रुप-बी के मैच में आयरलैंड को 52 रनों से मात देकर अपना विजयी क्रम जारी रखते हुए जीत की हैट्रिक लगा सेमीफाइनल में जगह बना ली है जहां अब उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगाा। 

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, "सेमीफाइनल में पहुंचने से हम खुश हैं। लेकिन अभी कुछ क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है। क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में जब कभी आप के मुख्य गेंदबाज रणनीतियों के हिसाब से गेंदबाजी नहीं कर पाते हैं तो आपको दूसरे गेंदबाजों से भी गेंदबाजी कराना पड़ती है। इसलिए मैंने और जेम्मी ने गेंदबाजी की।" 

भारत ने 'मैन ऑफ द मैच' मिताली राज (51) की अर्धशतकीय पारी के दम पर आयरलैंड के सामने 146 रनों का लक्ष्य रखा था। आयरलैंड की टीम प्रोवीडेंस स्टेडियम में खेले गए मैच में पूरे 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 93 रन ही बना सकी। 

भारतीय महिला टीम 2010 के बाद पहली बार टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंची है। 

कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर कहा,"टी-20 में मैच जीतने के लिए आपको आक्रामक होने की जरुरत होती है। लेकिन आज हम अपनी रणनीतियों के अनुसार बल्लेबाजी नहीं कर पाए। गेंदबाजों का भी यही हाल रहा। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर आप जीत दर्ज करना चाहते हैं तो आपको आक्रामक खेल दिखाना होगा।" 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल