1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हसन अली के बाद अब ये पाकिस्तानी खिलाड़ी दे बैठा विदेशी महिला को दिल, 26 अगस्त को होगी शादी

हसन अली के बाद अब ये पाकिस्तानी खिलाड़ी दे बैठा विदेशी महिला को दिल, 26 अगस्त को होगी शादी

 Reported By: IANS
 Published : Aug 01, 2019 03:45 pm IST,  Updated : Aug 01, 2019 03:45 pm IST

हसन अली के बाद अब खबर है कि हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और लड़की पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक है। इमाद ने खुद इसकी पुष्टि की है।   

इमाद वसीम- India TV Hindi
इमाद वसीम Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान का एक और क्रिकेटर विदेशी लड़की को दिल दे बैठा है। तेज गेंदबाज हसन अली के बाद अब खबर है कि हरफनमौला खिलाड़ी इमाद वसीम भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और लड़की पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक है। इमाद ने खुद इसकी पुष्टि की है। 

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इमाद वसीम भी विदेशी दुल्हनिया घर लाएंगे। विवाह की तिथि 26 अगस्त तय पाई है। इस्लामाबाद में होने वाले विवाह समारोह की तैयारियां जोरशोर से हो रही हैं।

काउंटी क्रिकेट में नाटिंघमशायर की तरफ से खेलने वाले इमाद वसीम की सानिया अशरफ से पहली मुलाकात लंदन में हुई थी जो वक्त के साथ प्यार में बदल गई और दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

इमाद ने कहा, "शादी के लिए मैं एक हफ्ते की छुट्टी लूंगा। उसके बाद बाकी के मैचों के लिए नाटिंघमशायरके लिए उपलब्ध रहूंगा।"

कुछ ही दिन पहले यह खबर सामने आई थी कि पाकिस्तानी क्रिकेट हसन अली की शादी भारतीय लड़की शामिया आरजू से होने जा रही है। इनकी शादी 20 अगस्त को दुबई में हो सकती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल