1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हसीन जहां का पति शमी पर नया आरोप कहा, द. अफ़्रीका दौरे पर हाउसवाइफ के साथ बनाए थे संबंध

हसीन जहां का पति शमी पर नया आरोप कहा, द. अफ़्रीका दौरे पर हाउसवाइफ के साथ बनाए थे संबंध

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 12, 2018 07:51 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 07:51 pm IST

मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने आज एक और आरोप लगया है. उनका आरोप है कि शमी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान एक हाउसवाइफ के साथ अवैध संबंध बनाएं थे.

Hasin, Shami- India TV Hindi
Hasin, Shami

मोहम्मद शमी के खिलाफ उनकी पत्नी हसीन जहां ने आज एक और आरोप लगया है. उनका आरोप है कि शमी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान एक हाउसवाइफ के साथ अवैध संबंध बनाएं थे. हसीन जहां पिछले 4 घंटों से भी ज्यादा समय कोलकाता पुलिस के मुख्यालय लाल बाजार में वूमेन ग्रीवांस सेल में थीं. 

कोलकाता पुलिस के मुताबिक हसीन जहां के 164 स्टेटमेंट की रिकॉर्डिंग के लिए कल ही आवेदन किया जाएगा. पुलिस जल्दी ही 164 स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाने के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी. कोलकाता पुलिस ने आज ही वह एचटीसी का मोबाइल पेश किया है जिसे हसीन जहां मोहम्मद शमी का बता रही हैं हालांकि मोहम्मद शमी का कहना है कि ये फ़ोन उनका नहीं है. 

आपको बता दें कि हसीन जहां ने शमी पर औरतबाज़ी और मैच फ़िक्सिंग के आरोप लगाकर क्रिकेट जगत में हंगामा मचा दिया है. हसीन जहां का आरोप है कि शमी के कई महिलाओं के साथ संबंध हैं और वह उन्हें काफी समय से तलाक देना चाहते हैं. हसीन जहां का ये भी आरोप है कि शमी ने उनके साथ मारपीट की और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया. उधर शमी ने भी मीडिया से मुख़ातिब होते हुए अपनी सफ़ाई में कहा है कि तमाम आरोप बेबुनियाद हैं और वह हसीन से बातचीत करने के लिए तैयार हैं लेकिन वह फ़ोन नहीं उठा रही हैं. शमी का कहना है कि वह अपनी बेटी की ख़ातिर कुछ भी करने के लिए तैयार हैं. 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल