1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI की क्लीन चिट के बाद, ममता बैनर्जी ने दिया हसीन जहां को ये आश्वासन

BCCI की क्लीन चिट के बाद, ममता बैनर्जी ने दिया हसीन जहां को ये आश्वासन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2018 12:33 pm IST,  Updated : Mar 24, 2018 12:33 pm IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। हसीन जहां ने अपने पति शमी के ऊपर घरेलू हिंसा, विवाहेतर संबंध रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

ममता बैनर्जी और हसीन...- India TV Hindi
ममता बैनर्जी और हसीन जहां

कोलकाता: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। हसीन जहां ने अपने पति शमी के ऊपर घरेलू हिंसा, विवाहेतर संबंध रखने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। 

हसीन जहां ने शमी और उनके परिवार पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने और उनकी हत्या करने का प्रयास का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले उन्होंने ममता बनर्जी से 'भावनात्मक समर्थन' की गुहार लगाई थी।

हसीन जहां से संबंधित सूत्रों की मानें तो हसीन ने ममता से शुक्रवार दोपहर विधानसभा में मुलाकात की। दोनों की मुलाकात लगभग 10 मिनट तक चली। ममता ने हसीन जहां को आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को देखेंगी। 

शमी की पत्नी ने उन पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगाए थे जिस पर संज्ञान लेते हुए सर्वोच्च अदालत द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) से शमी के खिलाफ जांच करने को कहा था। एसीयू ने सीओए को अपनी रिपोर्ट सौंपी दी है जिसमें शमी को बेगुनाह पाया गया है। इसके बाद सीओए ने बीसीसीआई से शमी को केंद्रीय अनुबंध में शामिल करने को कहा। 

हसीन जहां ने कहा था कि शमी ने दुबई में पाकिस्तान की महिला से मुलाकात की और उससे पैसे लिए। बीसीसीआई अधिकारियों ने इसे भी गलत पाया।

शमी और उनके परिजनों के खिलाफ आठ मार्च को हसीन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल