1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हितों के टकराव मामले में द्रविड़ को लेकर जल्द आयेगा फैसला

हितों के टकराव मामले में द्रविड़ को लेकर जल्द आयेगा फैसला

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 13, 2019 08:43 am IST,  Updated : Nov 13, 2019 08:43 am IST

राहुल द्रविड़ को लेकर चल रहे हितों के कथित टकराव के मामले की सुनवाई मंगलवार को यहां समाप्त हुई और बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने कहा कि ‘उनका आदेश जल्द ही आ सकता है’।

हितों के टकराव मामले...- India TV Hindi
हितों के टकराव मामले में द्रविड़ को लेकर जल्द आयेगा फैसला Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत के महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को लेकर चल रहे हितों के कथित टकराव के मामले की सुनवाई मंगलवार को यहां समाप्त हुई और बीसीसीआई के आचरण अधिकारी डीके जैन ने कहा कि ‘उनका आदेश जल्द ही आ सकता है’।

एमपीसीए के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने द्रविड़ के खिलाफ राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख के तौर पर मौजूदा भूमिका और इंडिया सीमेंट्स के कर्मचारी होने के नाते हितों के कथित टकराव की शिकायत दर्ज की थी। जैन ने पीटीआई से कहा, ‘‘सुनवाई समाप्त हो गयी है। आपको जल्द ही इस मामले पर आदेश मिल सकता है।’’

पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ ने 26 सितंबर को मुंबई में हुई व्यक्तिगत सुनवाई में अपना पक्ष रखा था। हालांकि आचरण अधिकारी ने सोमवार को दूसरी बार द्रविड़ को आने के लिये कहा। पीटीआई को पता चला है कि एनसीए प्रमुख का प्रतिनिधित्व उनके वकील ने किया। बोर्ड अधिकारी ने कहा, ‘‘बीसीसीआई के वकील और शिकायतकर्ता गुप्ता का पक्ष भी सुना गया।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल