1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 3 साल का बैन झेल रहे उमर अकमल की अपील पर 13 जुलाई को होगी सुनवाई

3 साल का बैन झेल रहे उमर अकमल की अपील पर 13 जुलाई को होगी सुनवाई

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2020 09:36 pm IST,  Updated : Jul 06, 2020 09:36 pm IST

उमर अकमल की अपील पर उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फाकिर मुहम्मद खोखर 13 जुलाई को सुनवाई करेंगे।

Umar Akmal- India TV Hindi
Umar Akmal Image Source : GETTY

लाहौर| सटोरिये द्वारा संपर्क किये जाने की जानकारी देने में नाकाम रहने पर लगे तीन साल के प्रतिबंध के खिलाफ दागी बल्लेबाज उमर अकमल की अपील पर उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फाकिर मुहम्मद खोखर 13 जुलाई को सुनवाई करेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अनुशासनात्मक समिति ने इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले भ्रष्टाचारियों द्वारा संपर्क की जानकारी देने में नाकाम रहने का दोषी पाते हुए उमर को अप्रैल में खेल के सभी प्रारूपों से प्रतिबंधित किया था। यह सुनवाई पहले 11 जून को होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

सुनवाई अब लाहौर के राष्ट्रीय हाई परफोर्मेंस केंद्र में होगी। पीसीबी ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) फाकिर मुहम्मद खोखर स्वतंत्र निर्णायक के रूप में 13 जुलाई को लाहौर में राष्ट्रीय हाई परफोर्मेंस केंद्र में उमर अकमल की अपील पर सुनवाई करेंगे।’’

वेबसाइट के अनुसार, ‘‘उमर अकमल और पीसीबी को सुनवाई का नोटिस जारी कर दिया गया है। न्यायमूर्ति खोखर के फैसला सुनाने तक पीसीबी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल