1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिये स्वयंसेवक के तौर पर एनएचएस से जुड़ी हीथर नाइट

कोरोना के खिलाफ लड़ाई के लिये स्वयंसेवक के तौर पर एनएचएस से जुड़ी हीथर नाइट

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 29, 2020 05:04 pm IST,  Updated : Mar 29, 2020 05:04 pm IST

ब्रिटेन में अब तब कोरोना वायरस के संक्रमण के 14,543 मामले सामने आये हैं। नाइट ने बीबीसी के अपने कॉलम में लिखा, ‘‘ मैं एनएचएस से स्वयंसेवक के तौर पर जुड़ी हूं क्योंकि मेरे पास काफी खाली समय है।"

Heather Kinght- India TV Hindi
Heather Kinght Image Source : GETTY IMAGES

लंदन| इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हीथर नाइट कोविड-19 महामारी के खिलाफ ब्रिटेन में चल रहे अभियान में स्वंयसेवक (वालंटियर) के तौर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) से जुड़ गयीं। इंग्लैंड के लिए सात टेस्ट, 101 एकदिवसीय और 74 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली 29 साल की नाइट दवाओं को पहुंचाने में मदद करने के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगी।

ब्रिटेन में अब तब कोरोना वायरस के संक्रमण के 14,543 मामले सामने आये हैं। नाइट ने बीबीसी के अपने कॉलम में लिखा, ‘‘ मैं एनएचएस से स्वयंसेवक के तौर पर जुड़ी हूं क्योंकि मेरे पास काफी खाली समय है और मैं जितना संभव हो उतनी मदद करना चाहती हूं।’’

नाइट की अगुवाई में इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया में हाल ही में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। ब्रिटेन में लॉकडाउन लागू है और वह आस्ट्रेलिया से लौटने के बाद से अपने घर में है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा भाई और उसकी साथी चिकित्सक हैं और मेरे कुछ दोस्त भी एनएचएस में काम करते हैं। इसलिए मुझे पता है कि वे कितनी मेहनत कर रहे हैं और सब के लिए यह कितना मुश्किल समय है। ’’

दवाओं को पहुंचाने में मदद करने के अलावा नाइट मौजूदा परिस्थितियों में लोगों से खुद को एकांत में रहने के महत्व के बारे में भी बताएंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।