1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैच से पहले इंस्टाग्राम पर प्लेइंग XI का खुलासा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर लगा बैन

मैच से पहले इंस्टाग्राम पर प्लेइंग XI का खुलासा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर लगा बैन

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2019 04:42 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 04:42 pm IST

होबार्ट हरिकेंस की विकेटकीपर एमिली स्मिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भ्रष्टाचार रोधी नीति के उल्लंघन के कारण सोमवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से प्रतिबंधित कर दिया गया।

Big Bash League- India TV Hindi
मैच से पहले इंस्टाग्राम पर प्लेइंग XI का खुलासा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पर लगा बैन Image Source : GETTY IMAGES

होबार्ट। होबार्ट हरिकेंस की विकेटकीपर एमिली स्मिथ को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की भ्रष्टाचार रोधी नीति के उल्लंघन के कारण सोमवार को महिला बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) से प्रतिबंधित कर दिया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार, ‘‘एमिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जो दो नवंबर को बर्नी के वेस्ट पार्क में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए सीमित क्षेत्र में बनाया गया था और इसमें सिडनी थंडर केखिलाफ हरिकेंस की अंतिम एकादश की भी जानकारी थी।’’

माना जा रहा है कि अंतिम एकादश का इस्तेमाल मैचों पर सट्टेबाजी और नकद पुरस्कार देने वाली ‘फेंटसी’ लीग के लिए किया जा सकता था। सीए ने बयान में पुष्टि की कि यह वीडियो मैच शुरू से एक घंटा पहले डाला गया। यह मैच हालांकि बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया और इसमें टास भी नहीं हो पाया।

एमिली ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के नियम 2.3.2 के उल्लंघन के लिए सजा स्वीकार कर ली है और वह एक साल तक क्रिकेट के किसी प्रारूप में हिस्सा लेने के लिए आयोग्य होंगी। इसमें से नौ महीने की सजा निलंबित है। तीन महीने की सजा के कारण एमिली डब्ल्यूबीबीएल के बाकी सत्र से बाहर हो गई हैं और वह 50 ओवर की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग में भी नहीं खेल पाएंगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल