1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. धोनी का बड़ा खुलासा, बताया किस शहर में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

धोनी का बड़ा खुलासा, बताया किस शहर में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2021 07:55 pm IST,  Updated : Nov 20, 2021 07:55 pm IST

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को कहा कि उनका अंतिम टी20 मैच इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई में ही हो सकता है।

धोनी का बड़ा खुलासा,...- India TV Hindi
धोनी का बड़ा खुलासा, बताया किस शहर में खेलेंगे अपना आखिरी मैच Image Source : GETTY

चेन्नई। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को कहा कि उनका अंतिम टी20 मैच (जाहिर तौर पर) इंडियन प्रीमियर लीग में इस शहर में ही हो सकता है लेकिन उन्होंने इस लुभावने टूर्नामेंट से संभावित संन्यास के बारे में किसी समय सीमा का जिक्र नहीं किया।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये इंडियन प्रीमियर लीग का 2021 चरण का खिताब जीतने के लिये आयोजित सम्मान कार्यक्रम में पूर्व भारतीय कप्तान ने यह बात की। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। धोनी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने क्रिकेट की योजना बनायी है और उन्होंने याद किया कि उन्होंने अपना अंतिम वनडे अपने गृहनगर रांची में खेला था।

हर्षल पटेल के शानदार डेब्यू में एबी डिविलियर्स का बड़ा योगदान, खुद किया खुलासा

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद करता हूं कि मेरा अंतिम टी20 मैच चेन्नई में ही होगा। यह अगले साल होगा या फिर अगले पांच वर्षों में, हम इसके बारे में नहीं जानते।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल