1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OMG! जडेजा ने की धोनी ऐसी तारीफ़ कि सचिन का कर दिया अपमान

OMG! जडेजा ने की धोनी ऐसी तारीफ़ कि सचिन का कर दिया अपमान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 24, 2016 12:29 pm IST,  Updated : Mar 26, 2016 03:15 pm IST

नयी दिल्ली: बुधवार को बेंगलुरु में टी20 विश्व कप में बांग्लादेश पर हैरतअंगेज़ जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहोल बन गया और टीम इंडिया टीम पर तो मानों जीत का ऐसा नशा

dhoni and jadeja- India TV Hindi
dhoni and jadeja

नयी दिल्ली: बुधवार को बेंगलुरु में टी20 विश्व कप में बांग्लादेश पर हैरतअंगेज़ जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहोल बन गया और टीम इंडिया टीम पर तो मानों जीत का ऐसा नशा चढ़ा कि कुछ खिलाड़ी तो अपने होश-ओ-हवास ही खो बैठे। इन्हीं में हैं हमारे सर रविंद्र जडेजा। आपको बता दें कि ये सारे ट्वीट्स उनके पैरोडी एकाउट्स से आ रहे हैं। उनका ऑफ़िशिय एकाउंट @imjadeja है।

ये बात जग ज़ाहिर है कि जडेजा कप्तान धोनी के चहेतो में हैं और कप्तान की नज़र-ए-इनायत की वजह से ही कई मर्तबा टीम में बने रहे हैं। बुधवार को जब मैच लगभग हाथ से निकल ही रहा था और नौबत प्रतियोगिता से बाहर होने की आ गई थी तब अंतिम बॉल पर जिस तरह धोनी ने बजाये बॉल स्टंप पर फ़ेंकने, खुद दौड़ लगाकर मुस्ताफ़िज़ुर रहमान को रन आउट किया वो क़ाबिल-ए-तारीफ़ था क्योंकि ज़रा सी चूक मैच को सुपर ओवर में ले जाती।

ये भी पढ़े: World T20: जानें क्यों जडेजा बांग्लादेश के ख़िलाफ़ जीत के बावजूद नाराज़ हैं

धोनी की इस सोच की चारों तरफ़ तारीफ़ हुई और होनी भी चाहिये लेकिन सर जडेजा ने ऐसी तारीफ़ की कि बस सचिन को भी पी गए। दरअसल उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि सचिन की जगह विराट कोहली तो ले सकते हैं लेकिन धोनी की जगह कभी कोई भी नहीं ले सकता।

jadeja tweet on dhoni
jadeja tweet on dhoni

ये बात सचिन के गले उतरेगी या नहीं ये तो हम नहीं जानते लेकिन हां इतना तो जानते हैं कि सचिन के प्रशंसक ज़रुर जडेजा को घूर रहे होंगे।

जडेजा ने एक और ट्वीट करके आशीष नेहरा का मज़ाक उड़ाया। उन्होंने ट्वीट किया कि जब कमेंटेटर ने हार्दिक पंड्या से पूछा कि धोनी ने बॉलिंग करने के पहले तुमसे क्या कहा तो  पंड्या ने जवाब दिया, ''जो नेहरा सिखा रहा है उसका बिल्कुल उल्टा करना।"

jadeja tweet on nehra
jadeja tweet on nehra

आपको बता दें कि मैच के अंतिम ओवर में नेहरा हार्दिक को सलाह देते देखे गए थे।

   

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल