1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T20: जानें क्यों जडेजा बांग्लादेश के ख़िलाफ़ जीत के बावजूद नाराज़ हैं

World T20: जानें क्यों जडेजा बांग्लादेश के ख़िलाफ़ जीत के बावजूद नाराज़ हैं

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2016 04:27 pm IST,  Updated : Mar 25, 2016 06:09 pm IST

नयी दिल्ली: बुधवार को विश्व टी20 कप बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टीम इंडिया की हैरतअंगेज़ जीत का ख़ुमार कुछ ऐसा है कि उतरे का नाम ही नहीं ले रहा।

ravindra jadeja- India TV Hindi
ravindra jadeja

नयी दिल्ली: बुधवार को विश्व टी20 कप बांग्लादेश के ख़िलाफ़ टीम इंडिया की हैरतअंगेज़ जीत का ख़ुमार कुछ ऐसा है कि उतरे का नाम ही नहीं ले रहा। लोग आज भी उस आख़िरी ओवर की बात कर रहे हैं और जीत का सेहरा कभी बूमरा, कभी पंड्या तो कभी धोनी के सिर बांध रहे हैं लेकिन टीम का एक ऐसा भी सदस्य है जिसे ये सब पसंद नहीं आ रहा है और वह सबसे ख़फ़ा भी है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं रविंद्र जडेजा की जिन्हें इस बात का मलाल है कि सब लोग धोनी की आख़िरी बॉल की स्टंपिंग और बूमरा, पंड्या और नेहरा की तो ख़ूब तारीफ़ क रहे हैं लेकिन उनकी कोई बात ही नहीं कर रहा जबकि उन्होंने बांग्लादेश के ख़तरनाक बल्लेबाज़ मेहमुदुल्लाह का ऐसे समय शानदार कैच पकड़ा था जब वो मैच जितवा सकते थे लेकिन अफ़सोस कि कोई इस कैच की बात नहीं कर रहा है।

जडेजा ने एक ट्वीट कर उस कैच की तस्वीर भी पोस्ट की है।

twitter
twitter

जडेजा ने पंड्या के अंतिम ओवर की पांचवी बॉल पर मेहमुदुल्लाह का बाउंड्री पर कैच पकड़ा था और उस समय बांग्लादेश को जीत के लिए सिर्फ दो रन की ज़रुरत थी और मेहमुदुल्लाह 18 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद अंतिम बॉल पर धोनी ने मुस्ताफ़िज़ुर को दौड़कर नर आउट कर दिया था और भारत जीत गया था।

ये भी पढ़ें: OMG! जडेजा ने की धोनी ऐसी तारीफ़ कि सचिन का कर दिया अपमान

hardik pandya
hardik pandya

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल