1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया की ऐसी शरारत कि अश्विन और पत्नी को पहली वेडिंग नाइट पर करना पड़ा रतजगा

टीम इंडिया की ऐसी शरारत कि अश्विन और पत्नी को पहली वेडिंग नाइट पर करना पड़ा रतजगा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 16, 2017 12:02 pm IST,  Updated : Nov 16, 2017 12:14 pm IST

टीम इंडिया के वरिष्ठ और सबसे भरोसेमंद स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की शादी को छह साल हो चुके हैं. इस मौक़े पर उनकी पत्नी प्रीति ने इंस्‍टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं और एक ऐसा राज़ खोला जो अब तक किसी को पता ही नहीं था.

Prithi, Ashwin- India TV Hindi
Prithi, Ashwin

टीम इंडिया के वरिष्ठ और सबसे भरोसेमंद स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की शादी को छह साल हो चुके हैं. 13 नवंबर 2011 को उनकी कॉलेज के ज़माने की दोस्त प्रीति से शादी हुई थी. दोनों ने एक ही कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और तभी दोनों में प्यार हो गया. दोनों के परिवारों को जब इस अफ़ैयर के बारे में पता चला तो वे शादी पर राज़ी हो गए. बहरहाल, अश्विन और उनकी पत्नी ने अपनी शादी की छठी सालगिरह बेहद सादगी से मनाई. 

अश्विन ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर अपनी पत्नी के लिए एक भावुक मैसेज शेयर किया. उन्होंने लिखा- ''हमारी शादी को छह साल हो गए, ये वक्त इतनी तेज़ी से गुज़र गया. मेरे ख़राब समय में मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया.''

प्रीति ने भी इस मौक़े पर इंस्‍टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कीं और एक ऐसा राज़ खोला जो अब तक किसी को पता ही नहीं था. उन्होंने लिखा-''छह साल पहले इस दिन हमारी शादी हुई थी और हम कोलकता चले गए थे. मेरे परिवार ने मुझे सलाह दी थी कि मैं उन्हें सोने दूं (जैसे कि....) क्योंकि अगले दिन उन्हें मैच खेलना था.  लेकिन टीम के खिलाड़ियों ने कमरे में अलार्म लगाकर घड़ियां धुपा रखीं थीं जो रात भर बजते रहे.''

इस पोस्‍ट के आने के बाद लोगों को टीम इंडिया की ख़राफ़ात के बारे में पता चला. दरअसल, टीम के कुछ खिलाड़ियों ने उस रात अश्विन के कमरे में खूब सारे अलार्म क्‍लॉक छिपा दिए थे जो रात भर एक के बाद एक बजते रहे. 

आपको बता दें कि 11 जुलाई 2015 को अश्विन और प्रीति के घर एक बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम अकीरा है और 21 दिसंबर 2016 को दोनों एक बार फिर से एक बच्ची के पेरेंट्स बने.

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल