1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा के साथ तुलना किए जाने पर असहज महसूस करते हैं हैदर अली

रोहित शर्मा के साथ तुलना किए जाने पर असहज महसूस करते हैं हैदर अली

 Edited By: Bhasha
 Published : Oct 10, 2020 05:52 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 05:52 pm IST

हैदर ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया और अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने कहा कि रोहित एक बहुत ही कुशल खिलाड़ी हैं और उनसे कोई तुलना नहीं की जा सकती है। 

Hyder Ali, Rohit Sharma, Rohit sharma, sports, cricket, pcb, india - India TV Hindi
Hyder Ali Image Source : GETTY

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज हैदर अली ने कहा कि वह भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के प्रशंसक है और उनकी तरह खेलना चाहते हैं लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी के साथ तुलना करने से असहज महसूस करते है। 

हैदर ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया और अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने कहा कि रोहित एक बहुत ही कुशल खिलाड़ी हैं और उनसे कोई तुलना नहीं की जा सकती है। 

हैदर ने कहा कि उन्हें शीर्ष बल्लेबाज के रूप में पहचाने बनाने के लिए लंबा रास्ता तय करना है। हैदर ने कहा, ‘‘ वह एक शीर्ष बल्लेबाज है और जब कोई हमारी तुलना करता है तो मैं असहज महसूस करता हूं। हमारी कोई तुलना नहीं है। वह पहले ही इतना कुछ हासिल कर चुके हैं।’’ 

इस 20 साल के खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने कई बड़े बल्लेबाजों के वीडियो देख कर खेल को सीखा है। उन्हें रोहित की बल्लेबाजी देखना पसंद है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल