हैदराबाद: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ जारी इकलौते टेस्ट मैच में चौथे दिन रविवार का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं। इस टेस्ट मैच में जीत के लिए अब भारत को 7 विकेट हासिल करने की जरूरत है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 459 रनों का टारगेट रखा है।
खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बांग्लादेश अब भी भारत से 356 रन पीछे है। महमुदुल्ला (9) और शाकिब अल-हसन (21) नाबाद लौटे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 28 रन जोड़े हैं। भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने 2, जबकि रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया। भारतीय टीम ने रविवार को बांग्लादेश की पहली पारी 388 रनों पर समेट दी थी। इसके बाद मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी को चार विकेट के नुकसान पर 159 रनों पर घोषित कर दी।
पढ़ें: हैदराबाद टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश के सामने 459 रन का लक्ष्य रखा
इससे पहले, भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली (204), मुरली विजय (108), रिद्धिमान साहा (106), चेतेश्वर पुजारा (83), अजिंक्य रहाणे (82), रवींद्र जडेजा (नाबाद 60) की बेहतरीन पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 687 रनों पर शुक्रवार को घोषित कर दी थी।