1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुझे पूरा भरोसा है कि दादा के रहते बीसीसीआई में होगा सुधार: लक्ष्मण

मुझे पूरा भरोसा है कि दादा के रहते बीसीसीआई में होगा सुधार: लक्ष्मण

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2019 02:07 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 02:09 pm IST

गांगुली हालांकि सिर्फ 10 महीने के लिए अध्यक्ष बनेंगे क्योंकि इसके बाद वह नए नियम के तहत कूलिंग ऑफ पीरियड पर चले जाएंगे।

VVS Lakxman and Sourav Ganguly- India TV Hindi
VVS Lakxman and Sourav Ganguly Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण ने बीसीसीआई के नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली को बधाई दी है और कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि भारतीय क्रिकेट उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ेगा। गांगुली का अगला बीसीसीआई अध्यक्ष बनना तय है। पूर्व कप्तान ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया और उनके विरुद्ध कोई और नामांकन नहीं आया है, ऐसे में गांगुली का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है।

लक्ष्मण ने ट्वीट कर गांगुली को बधाई देते हुए लिखा, "सौरभ गांगुली को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने पर बधाई। मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि उनके मार्गदर्शन में भारतीय क्रिकेट आगे बढ़ना जारी रखेगा। आपको नए रोल के लिए बहुत-बहुत बधाई दादा।"

गांगुली ने लक्ष्मण के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, "धन्यवाद वीवीएस.. आपका योगदान काफी अहम रहेगा।"

गांगुली हालांकि सिर्फ 10 महीने के लिए अध्यक्ष बनेंगे क्योंकि इसके बाद वह नए नियम के तहत कूलिंग ऑफ पीरियड पर चले जाएंगे। उनका कार्यकाल सितंबर-2020 तक रहेगा।

गांगुली बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के भी अध्यक्ष हैं। वह पिछले पांच साल से इस पद पर बने हुए हैं। नए नियम के मुताबिक बोर्ड का कोई भी प्रशासक लगातार छह साल से ज्यादा अधिकारी नहीं रह सकता।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल