1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल में आरसीबी को छोड़ने का ख्याल भी नहीं ला सकते हैं विराट कोहली

आईपीएल में आरसीबी को छोड़ने का ख्याल भी नहीं ला सकते हैं विराट कोहली

 Edited By: IANS
 Published : Apr 25, 2020 08:54 am IST,  Updated : Apr 25, 2020 09:09 am IST

कोहली आरसीबी को को खिताब नहीं दिला पाए हैं लेकिन उनका कहना है कि वह लागातार इसकी कोशिश कर रहे हैं।

Virat kohli, IPL, RCB- India TV Hindi
Virat kohli Image Source : TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वह जब तक खेल रहे हैं इस टीम को छोड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। कोहली हालांकि अभी तक अपनी टीम को खिताब नहीं दिला पाए हैं लेकिन उनका कहना है कि वह लागातार इसकी कोशिश कर रहे हैं।

बेंगलोर टीम के साथी एबी डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर बात करते हुए कोहली ने कहा, "मैं कभी इस टीम को छोड़ने के बारे में नहीं सोच सकता। मैं जब तक आईपीएल खेलूंगा तब तक यह वफादारी निभाऊंगा। मैं कभी इस टीम को नहीं छोडूंगा। हम दोनों जानते हैं कि हम लीग का खिताब जीतना चाहते हैं।"

कोहली की बात को दोहराते हुए डिविलियर्स ने कहा, "मैं जानता हूं कि मुझे रन करने होंगे, मैं भी बेंगलोर को छोड़ना नहीं चाहता। जब आप पीछे मुड़कर देखते हो, आप उस रिश्ते को देखते हो। आप पारी को नहीं देखते हो। आप उन विशेष पलों के बारे में सोचते हैं और यह इस तरह की चीजें हैं जो आप कभी भूल नहीं सकते।"

कोविड-19 के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल