1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे की धरती पर एक दशक बाद ऑस्ट्रेलिया की वापसी, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले और भारत में कैसे देखें LIVE

जिम्बाब्वे की धरती पर एक दशक बाद ऑस्ट्रेलिया की वापसी, जानें कब-कहां होंगे मुकाबले और भारत में कैसे देखें LIVE

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 15, 2026 07:49 am IST,  Updated : Sep 15, 2026 07:49 am IST

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज 15 सितंबर से हरारे में शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया एक दशक से ज्यादा समय बाद जिम्बाब्वे में द्विपक्षीय ODI सीरीज खेलेगा।

ZIM vs AUS- India TV Hindi
जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AFP

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज 15 सितंबर से हरारे में शुरू होने जा रही है। दोनों टीमों के लिए यह सीरीज सिर्फ आपसी मुकाबलों तक सीमित नहीं है, बल्कि 2027 ODI वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम लंबे समय बाद जिम्बाब्वे में द्विपक्षीय ODI सीरीज खेलने उतरेगी। इस सीरीज में जहां मेजबान टीम की कप्तानी सिकंदर रजा करेंगे। वहीं, वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श संभालेंगे। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया एक दशक से भी ज्यादा समय बाद जिम्बाब्वे में द्विपक्षीय ODI सीरीज खेलने पहुंचा है।

सिकंदर रजा संभालेंगे जिम्बाब्वे की कमान

जिम्बाब्वे की कप्तानी सिकंदर रजा को सौंपी गई है। नियमित कप्तान रिचर्ड नगारवा पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हैं। टीम ने अनुभवी ब्रेंडन टेलर और ग्रेम क्रीमर को भी शामिल किया है। इनके अलावा क्रेग एर्विन, ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल और ब्लेसिंग मुजाराबानी जैसे खिलाड़ी टीम की अहम कड़ी होंगे।

युवा टीम के साथ उतरेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे के लिए अपनी युवा टीम पर भरोसा जताया है। मिचेल मार्श टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि पैट कमिंस समेत कई प्रमुख खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका के आगामी दौरे को देखते हुए आराम दिया गया है। ट्रेविस हेड, जोश हेजलवुड, एलेक्स कैरी और एडम जाम्पा टीम के प्रमुख अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम में कूपर कॉनॉली, जोएल डेविस और ऑलिवर पीक जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। इन खिलाड़ियों के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका होगा।

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

ODI क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 33 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया ने 29 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को सिर्फ चार मुकाबलों में जीत मिली है। हालांकि, इस सीरीज में युवा ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने जिम्बाब्वे अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाकर कड़ी चुनौती पेश करना चाहेगा।

जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज का शेड्यूल

  • पहला ODI: 15 सितंबर 2026, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • दूसरा ODI: 18 सितंबर 2026, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे
  • तीसरा ODI: 20 सितंबर 2026, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

भारत में कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीनों ODI मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। क्रिकेट फैंस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सीरीज के सभी मुकाबले देख सकेंगे।

दोनों टीमों की स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ऑलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, बिली स्टेनलेक, एडम जम्पा।

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस, ब्रेंडन टेलर, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन, अर्नेस्ट मसुकु, ग्रेम क्रीमर, इनोसेंट कैया, न्यूमैन न्यामहुरी, रयान बर्ल, तदिवानाशे मरुमानी, वेलिंगटन मस्काद्जा, वेस्ली मधेवेरे।

यह भी पढ़ें:

IND vs AFG दूसरे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा दिल्ली का वेदर

इंग्लैंड में तहलका मचाएगा बिहार का लाल, नॉटिंघमशायर ने दो मैचों के लिए किया टीम में शामिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल