1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैंने पाकिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन नहीं किया : मिस्बाह उल हक

मैंने पाकिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन नहीं किया : मिस्बाह उल हक

 Reported By: IANS
 Published : Aug 21, 2019 10:45 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 10:45 pm IST

45 वर्षीय मिस्बाह ने राष्ट्रीय टीम के कप्तान के बारे में पूछे जाने पर कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीब) को कप्तान के बारे में अंतिम फैसला करना है।"   

मैंने पाकिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन नहीं किया : मिस्बाह उल हक- India TV Hindi
मैंने पाकिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन नहीं किया : मिस्बाह उल हक Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान मिस्बाह उल हक ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के अगले मुख्य कोच बनने जा रहे हैं। द नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन नहीं किया है।

मिस्बाह ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में दूसरे दिन के अभ्यास के बाद बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मेरा पूरा ध्यान कैम्प की ओर है। मैं केंद्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों पर विशेष ध्यान दे रहा हूं। मेरा लक्ष्य खिलाड़ियों को बेहतर फिटनेस मुहैया कराना और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनना है।" 

45 वर्षीय मिस्बाह ने राष्ट्रीय टीम के कप्तान के बारे में पूछे जाने पर कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीब) को कप्तान के बारे में अंतिम फैसला करना है।" 

18 खिलाड़ी मिस्बाह की निगरानी में एनसीए में जारी प्री-सीजन ट्रेनिंग कैम्प में भा ले रहे हैं। पूर्व कप्तान ने कहा, "खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना जाएगा। हालांकि केवल फिटनेस ही मापदंड नहीं होगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल