1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम के खराब प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों का जवाब मेरे पास नहीं- वॉर्नर

टीम के खराब प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों का जवाब मेरे पास नहीं- वॉर्नर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 08, 2017 01:03 pm IST,  Updated : Oct 08, 2017 01:05 pm IST

स्टीव स्मिथ के स्थान पर भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ में आस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी संभाल रहे डेविन वॉर्नर ने पहले टी-20 मैच में मिली हार को सबसे खराब परिणाम बताया।

david warner- India TV Hindi
david warner

रांची: स्टीव स्मिथ के स्थान पर भारत के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ में आस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी संभाल रहे डेविन वॉर्नर ने पहले टी-20 मैच में मिली हार को सबसे खराब परिणाम बताया। रांची में शनिवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया को नौ विकेट से मात देकर 1-0 से बढ़त हासिल की।

वॉर्नर ने कहा, "हमारे लिए यह सबसे खराब परिणाम था। अगले मैच में हमें अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होगा। टीम के गेंदबाजों ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। मेरे पास टीम के प्रदर्शन पर उठ रहे सवालों के लिए कोई जवाब नहीं है।" आस्ट्रेलिया को मिली करारी हार पर निराश वॉर्नर ने कहा कि वह अब पिछले मैच में हुई गलतियों को देखेंगे और उसके तहत अपनी रणनीति तैयार करेंगे।

वॉर्नर ने कहा, "मैच के दौरान मेरी और एरॉन फिंच की साझेदारी अच्छी थी, लेकिन मध्यम क्रम में टीम के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। हम अब इस मैच में की गई गलतियों को समझने की कोशिश करेंगे और नई रणनीति तैयार करेंगे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल