1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिये चेतेश्वर पुजारा से बेहतर कोई नहीं: जयदेव उनादकट

खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिये चेतेश्वर पुजारा से बेहतर कोई नहीं: जयदेव उनादकट

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2019 08:22 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 08:22 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई दौरे में भारत की टेस्ट सीरीज में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में भी सौराष्ट्र की तरफ से अपनी फॉर्म बरकरार रखी।

चेतेश्वर पुजारा- India TV Hindi
चेतेश्वर पुजारा Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई: सौराष्ट्र तीन फरवरी से नागपुर में रणजी ट्रॉफी फाइनल में मौजूदा चैंपियन विदर्भ से भिड़ेगा और उसके कप्तान जयदेव उनादकट का मानना है कि उनके खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिये चेतेश्वर पुजारा से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं हो सकता है। ऑस्ट्रेलियाई दौरे में भारत की टेस्ट सीरीज में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले पुजारा ने रणजी ट्रॉफी में भी सौराष्ट्र की तरफ से अपनी फॉर्म बरकरार रखी। उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के खिलाफ दो मैच विजेता पारी खेली और सौराष्ट्र को फाइनल में पहुंचाया। 

उनादकट ने कहा, ‘‘मैं लखनऊ मैच (उत्तर प्रदेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल) से कह रहा हूं कि हमारे पास उनके (पुजारा) जैसा बेहतर प्रभावशाली खिलाड़ी नहीं हो सकता। वह अब भारतीय टीम की भी रीढ़ हैं। यह भूमिका वह लंबे समय से सौराष्ट्र के लिये निभाते रहे हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि सौराष्ट्र भाग्यशाली है जो उसे राष्ट्रीय चैंपियनशिप के नॉकआउट चरण में पुजारा की सेवाएं मिली। 

उनादकट ने कहा, ‘‘हमारे पास खिलाड़ियों के मार्गदर्शन के लिये उनसे बेहतर खिलाड़ी नहीं हो सकता है। हमने दो बार लक्ष्य हासिल किया और हम उनकी अच्छी बल्लेबाजी की बदौलत ही यह हासिल कर पाये। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि वह हमारी टीम में हैं। हम उनसे एक और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद लगाये हुए हैं। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल