1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ट्रेंट ब्रिज में दूसरे दिन के हीरो रहे पंड्या का बड़ा बयान, बोले मुझे नहीं बनना कपिल देव

ट्रेंट ब्रिज में दूसरे दिन के हीरो रहे पंड्या का बड़ा बयान, बोले मुझे नहीं बनना कपिल देव

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 20, 2018 12:17 pm IST,  Updated : Aug 20, 2018 12:17 pm IST

हार्दिक चाहते हैं कि दुनिया उन्हें उनके नाम से ही जाने और वह कपिल नहीं बनना चाहते। 

हार्दिक पंड्या- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या Image Source : GETTY IMAGES

लंदन: भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का कहना है कि वह दिग्गजों में शुमार कपिल देव से अपनी तुलना नहीं करना चाहते। हार्दिक चाहते हैं कि दुनिया उन्हें उनके नाम से ही जाने और वह कपिल नहीं बनना चाहते। इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक ने दूसरे दिन 28 रन देकर मेजबान टीम की पहली पारी में पांच विकेट लिए थे। ऐसे में दूसरे दिन अपने प्रदर्शन के बाद पांड्या ने कहा कि वह अन्य खिलाड़ियों के साथ अपनी तुलना से थक गए हैं। 

हार्दिक ने कहा, "सबसे बड़ी समस्या यह है कि आप एक खिलाड़ी की तुलना दूसरे से करते हो और अचानक अगर कुछ गलत हो जाता है, तो लोग कहते हैं कि अरे यह तो कपिल की तरह नहीं है। मैं कभी भी कपिल नहीं बनना चाहता। मुझे हार्दिक पांड्या ही रहने दें। मैं अपनी पहचान के साथ ही खुश हूं।"

भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, "मैंने अभी तक अपने करियर में 40 वनडे, 10 टेस्ट मैच खेले हैं और मैं अब भी हार्दिक ही हूं, कपिल नहीं हूं। उस युग में कई दिग्गज निकले। ऐसे में मुझे हार्दिक ही रहने दें। किसी और के साथ मेरी तुलना करना बंद करें। अगर आप मेरी तुलना बंद कर देंगे, तो मुझे खुशी होगी।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल